नही रहे करोड़ो को हंसी देनेवाले कॉमेडी किंग राजू/ एम्स दिल्ली में ली आखिरी सांस
नही रहे करोड़ो को हँसानेवाले राजू..एम्स में ली आज आखिरी सांस
कॉमेडी किंग कहे जानेवाले या यह कहना गलत नही होगा कि आज के कॉमेडी में अपना कैरियर बनानेवाले कई युवाओं / हास्य कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके राजू उर्फ सत्यप्रकाश श्रीवास्तव भारत के दिल मे बसते हैं।
राजू को लेकर कई खबरे बीच मे आई। लगभग 42 दिन पहले एम्स, दिल्ली में हृदय आघात की शिकायत पर उन्हें भर्ती होना पड़ा था। पूरे भारत मे उनके करोड़ो फैंस की दुवाओं का सिलसिला चला, अच्छी खबर भी आने लगी थी कि वह रेस्पॉन्स करने लगे हैं, परिवार को पहचान रहे हैं।
पर आज की सुबह १०:२५ के करीब उनके निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध सा कर दिया।
राजू को जिम में वर्कआउट करते समय 10 अगस्त को अटैक आया जिसके बाद वह एम्स में भर्ती हुए। उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई। लेकिन दिमाग की नस में सूजन के चलते न्यूरोसर्जन द्वारा चिकित्सा होने लगी थी।
आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। लगभग ४२ दिन तक जिंदगी से जंग लड़नेवाले राजू ने आज हार मान ली।
करोड़ों को हँसानेवाले सत्य प्रकाश श्रीवास्तव , फिल्मी दुनिया का राजू और हम सबके अपने गजोधर भैया हम सबके बीच अब नही हैं।
राजू कानपुर ,उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे। 1980 के दशक में मुम्बई आए। उद्देश्य फ़िल्म जगत में नाम कमाना था। रोजी रोटी चलते रहने के लिए उन्होंने ऑटो रिक्शा भी चलाया।
राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी मैंने प्यार किया में भी राजू को रोल मिला।
राजू को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की पहली फ़िल्म बाजीगर में भी काम करने का मौका मिला।
फिरंगी, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, बॉम्बे टु गोआ जैसी फिल्मों ने राजू के कैरियर में चार चांद लगाए।
फ़िल्म के हिट होने में राजू के कॉमेडी सीन बडी भूमिका निभाते थे।
सीधी साधी बाते, जीवन मे हो रही घटनाओं ,नेताओं पर तंज, भ्रस्टाचार, सियासी दांव पेंच से जुड़े मुद्दे वह अपनी कॉमेडी के जरिये ऐसे पेश करते कि एक छाप छोड़ देते थे।
2009 के समय मे पाकिस्तान से राजू को धमकी भी मिली कि वह अंडरवर्ल्ड कुख्यात डॉन दावूद ओर कॉमेडी न करें लेकिन राजू कहाँ रुकनेवालों में से थे।
तब तक वह 2800 से ज्यादा लाइव शो कर चुके थे।
स्टार प्लस के नच बलिए, सोनी के कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल , मजाक मजाक में- रियल्टी शो में भी नजर आए। बिग बॉस सीजन 3 में भी दो महीने रहे थे।
उनके कॉमेडी का हर कोई कायल था। स्वर्गीय विलासराव देशमुख, हिन्दुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव और कई नाम हैं जो राजू को कॉमेडी का मसीहा मानते थे। वह ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में कॉमेडी किंग का खिताब भी जीत चुके थे।
ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी राजू का कार्यक्रम बेमिसाल रहा।
कवि रमेश श्रीवास्तव के यहां जन्मे राजू बचपन से ही बिग बी की मिमिक्री करते थे।
राजनीतिक जीवन
2014 में लोकसभा के लिए समाजवादी पार्टी ने कानपुर के पैतृक स्थान से उन्हें उम्मीदवार बनाया पर कुछ ही दिन बाद राजू ने यह कहकर टिकट लौटा दिया कि क्षेत्रीय कार्यकर्ता उन्हें सहयोग नही कर रहे हैं।
2014 चुनाव के बाद उन्हीने भाजपा की सदस्यता ली। स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड अम्बेसडर भी बने और कई विज्ञापनों में नजर आए।
वह अपने पीछे पत्नी शिखा श्रीवास्तव और दो बच्चों आयुष्यमान और अंतरा से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
No comments
Post a Comment