शारदीय नवरात्रि- शक्ति उपासना का पर्व/ जानिए कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण
शारदीय नवरात्रों का विशेष महत्व रहता है, यह भक्तों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है.
देवी दुर्गा जी की पूजा प्राचीन काल से ही चली आ रही है, भगवान श्री राम जी ने भी विजय की प्राप्ति के लिए माँ दुर्गा जी की उपासना कि थी. ऐसे अनेक पौराणिक कथाओं में शक्ति की अराधना का महत्व व्यक्त किया गया है.
इसी आधार पर आज भी माँ दुर्गा जी की पूजा संपूर्ण भारत वर्ष में बहुत हर्षोउल्लास के साथ की जाती है.
नौ दिनों तक चलने नवरात्र पर्व में माँ दुर्गा के नौ रूपों क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री देवी की पूजा का विधान है.
आश्विन माह में आने वाले इन नवरात्रों को ‘शारदीय नवरात्र’ कहा जाता है. नवरात्र के इन प्रमुख नौ दिनों में लोग नियमित रूप से पूजा पाठ और व्रत का पालन करते हैं. दुर्गा पूजा के नौ दिन तक देवी दुर्गा का पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ इत्यादि धार्मिक किर्या कलाप संपन्न किए जाते हैं.
हिन्दू धर्म में शक्ति की उपासना के लिए नवरात्रि पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
सालभर में 4 बार नवरात्रि पड़ती है जिनमें से 2 गुप्त और 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि कहलाती हैं।
हिन्दू कैलेंडर के 7वें माह आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
नवरात्रि के नौ दिनों तक शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की आराधना की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि पर्व 26 सितंबर 2022 से शुरू होगा जो नौ दिनों तक चलेगा। फिर दसवें दिन दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शारदीय नवरात्रि पर्व इस साल सोमवार से शुरू होने के कारण मां दुर्गा का वाहन हाथी होगा।
शारदीय नवरात्रि 2022 तिथि: पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू होकर 4 अक्टूबर 2022 तक चलेगी।
26 सितंबर 2022 (सोमवार)- प्रतिपदा तिथि (मां शैलपुत्री)
27 सितंबर 2022 (मंगलवार)- द्वितीया तिथि (मां ब्रह्मचारिणी)
28 सितंबर 2022 (बुधवार)- तृतीया तिथि (मां चंद्रघंटा)
29 सितंबर 2022 (गुरुवार)- चतुर्थी तिथि (मां कुष्मांडा)
30 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- पंचमी तिथि (मां स्कंदमाता)
1 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- षष्ठी तिथि (मां कात्यायनी)
2 अक्टूबर 2022 (रविवार)- सप्तमी तिथि (मां कालरात्रि)
3 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दुर्गा अष्टमी (मां महागौरी)
4 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)- महानवमी (मां सिद्धिदात्री)
5 अक्टूबर 2022 (बुधवार)- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)
(नोट: उपरोक्त संकलन जानकारी विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकड़ी सिद्ध पीठ सायन मुंबई के मुख्य पुजारी अजय मिश्र आचार्य जी द्वारा प्रेषित है)
No comments
Post a Comment