0 मुम्बई उच्च न्यायालय ने दी उद्धव ठाकरे को दशहरा रैली की मंजूरी/ शिन्दे समर्थित शिवसेना जाएगी सुप्रीम कोर्ट - Khabre Mumbai

Breaking News

मुम्बई उच्च न्यायालय ने दी उद्धव ठाकरे को दशहरा रैली की मंजूरी/ शिन्दे समर्थित शिवसेना जाएगी सुप्रीम कोर्ट

आज मुम्बई हाई कोर्ट ने उद्धव ठाकरे कैम्प को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की मंजूरी दे दी है।

इससे पहले दोनों गुटों ने मनपा के पास रैली की आज्ञा मांगी थी पर कानून व्यवस्था बिगड़ने को आशंका के चलते मनपा ने दोनों ही शिवसेना गुटों को इनकार कर दिया था। 
इसके बाद दोनों शिन्दे, और उद्धव कैम्प ने हाई कोर्ट का रुख किया जिस पर आज सुनवाई थी। उच्च न्यायालय के दो जज वाली बेंच कमल खाटा और आर डी धानुका ने यह निर्णय दिया है। उद्धव गुट 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक शिवाजी पार्क ग्राउंड का उपयोग कर सकती है। दशहरा रैली 5 अक्टूबर को है।

उच्च न्यायालय के अनुसार शिवसेना पिछले 50 वर्षों से दहशरा रैली शिवाजी पार्क में करती आई है। उनके निवेदन को अस्वीकार नही कर सकते। शिन्दे गट को कहीं और रैली करनी होगी।

उद्धव समूह को अदालत ने निर्देश दिया है कि वह न्यायालय की आदेश प्रति मनपा को दें और उनसे परमिशन लेकर रैली करें। रैली की पूरी वीडियोग्राफी होगी और यदि कोई आपत्तिजनक बात मिली या कानून व्यवस्था में व्यवधान मिला तो भविष्य में परमिशन देने पर विचार करना पड़ेगा।

शिन्दे समूह ने उच्च न्यायालय के इस निर्णय के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय जाने का निर्णय लिया है।


No comments