0 पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल/ देशके लिए काम करनेवाली पार्टी में साथ देने का है यह वक्त- अमरिंदर सिंह - Khabre Mumbai

Breaking News

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल/ देशके लिए काम करनेवाली पार्टी में साथ देने का है यह वक्त- अमरिंदर सिंह


कैप्टेन अमरिंदर सिंह, पजांब लोक कांग्रेस के प्रमुख व पूर्व सीएम पंजाब ने कल दिग्गज भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का विलय भाजपा में कर लिया है, साथ ही कई अन्य पार्टी नेता भी भाजपा में शामिल हुए।

सिंह ने कहा कि पार्टी के नेताओं के साथ इस पर पहले से ही बात चल रही थी। वह अपनी स्पाइन सर्जरी कराने से पहले ही कह चुके थे कि स्पाइन सर्जरी होने के बाद वह और उनके साथी नेता भाजपा में शामिल होंगे। वह इस बारे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह ,प्रधानमंत्री मोदी को भी बता चुके थे।

सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ कई वर्षों तक रहे पर अब वक्त आ गया है कि जो पार्टी देश के लिए काम कर रही है, उसके साथ होना चहिए। पंजाब का भविष्य सुधारने के लिए भाजपा जरूरी है, ऐसा सिंह ने कहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, पंजाब भाजपा प्रमुख अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

No comments