0 महाराष्ट्र भाजपा का कार्यकर्ता मेळावा मुम्बई के षनमुखानंद हॉल में सम्पन्न - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र भाजपा का कार्यकर्ता मेळावा मुम्बई के षनमुखानंद हॉल में सम्पन्न

आज महाराष्ट्र भाजपा की तरफ से एशिया के सबसे बड़े सभागारों में से प्रमुख सायन मुंबई के षणमुखानंद हाल में कार्यकर्ताओं का मिलाप कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के भाजपा का प्रतिनिधित्व करनेवाले सभी महत्वपूर्ण गणमान्य मौजूद रहे। 
नवनियुक्त मुम्बई अध्यक्ष ,विधायक व फडणवीस सरकार में रहे पूर्व राज्य मंत्री आशीष शेलार, विधायक व मुम्बई अध्यक्ष रहे मंगल प्रभात लोढा  का सम्मान किया गया। लोढा जी को शिन्दे- फडणवीस सरकार के पहले कैबनेट एक्सपेंशन राउंड में कैबिनेट मंत्री पद मिला है।

श्री  चंद्रशेखर बावनकुले को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। चंद्रकांत पाटिल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी राज्य में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

हाल ही में विधान परिषद चुनाव में दुबारा जीत हासिल करने वाले विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस की राज्य सरकार में  पूर्व गृहराज्यमंत्री रहे वर्तमान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तरभारतीय नेता कृपाशंकर सिंह समेत कई दिग्गज उपस्थित रहे।

 हजारों कार्यकर्ताओं के बीच देवेंद्र फडणवीस और आशीष शेलार के भाषण ने जैसे मुम्बई मनपा चुनाव को लेकर एक नया उत्साह भर दिया। मनपा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की महाराष्ट्र की सत्ता में वापसी और  शिवसेना के कई विधायको के शिन्दे- गुट में आने, भाजपा को समर्थन देने के बाद  इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने मुंबई मनपा का चुनावी बिगुल बजा दिया है।

No comments