0 जन्माष्टमी पर मथुरा में उमड़ी भक्तो की भीड़, ६ घायल, 2 की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत। - Khabre Mumbai

Breaking News

जन्माष्टमी पर मथुरा में उमड़ी भक्तो की भीड़, ६ घायल, 2 की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत।

कल पूरे देश मे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। कृष्ण जन्मस्थली मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी।

 इस भारी भीड़ में दो लोगों को सांस की तकलीफ होने लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि लगभग ६ अन्य भक्त घायल हो गए हैं।
मृतकों को निर्मला देवी और रामप्रसाद विश्वकर्मा के रूप में पहचान की गई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
(बाँके बिहारी मंदिर, मथुरा का दृश्य- सौजन्य ANI )

एक और भक्त बाह्य मार्ग के गेट पर बेहोश हो गया जिसके बाद भक्तो का प्रवेश करना सख्त कर दिया गया। यह घटना मंगल आरती के समय की है।
घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जन्माष्टमी हिंदुओं का विशेष पर्व है और सभी धर्म के लोग मानते हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु के ८वें अवतार श्री कृष्ण द्वापर युग मे भाद्रपद मास के ८वें दिन मथुरा के कारागृह में मध्यरात्रि १२ बजे अवतरित हुए थे।

No comments