0 मुम्बई में 26/11 हमले को दुहराने की धमकी से जुड़े मोहम्मद आसिफ को यूपी से किया गिरफ्तार/ आसिफ ने धमकी देने से किया इनकार- मुम्बई पुलिस सच जानने में जुटी - Khabre Mumbai

Breaking News

मुम्बई में 26/11 हमले को दुहराने की धमकी से जुड़े मोहम्मद आसिफ को यूपी से किया गिरफ्तार/ आसिफ ने धमकी देने से किया इनकार- मुम्बई पुलिस सच जानने में जुटी

गत दिनों मुम्बई पुलिस के ट्रैफिक सेल के व्हाट्सएप्प पर पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरा संदेश आया था कि उनके ६ लोगों के द्वारा मुम्बई में जल्द ही २६/११  के हमले की तरह ही दुबारा हमला किया जाएगा। ये ६ लोग भारत मे ही हैं, उन सभी के फोटो और नाम भी व्हाट्सप्प मेसेज में था।

(फाइल फोटो- २६/११- ताज होटल मुम्बई हमला)

इसी कड़ी में  यूपी के बिजनोर, मिठनपुर निवासी  26 वर्षीय मोहम्मद आसिफ को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया जो उन्ही ६ लोगों में से एक है। 

दिलचस्प यह है कि आसिफ ने किसी भी तरह की धमकी देने के मामले से इनकार किया है।  वह पहले अपने पिता के साथ ट्रक पर क्लीनर का  काम करता था। 

 पिता के मरने के बाद ,कर्ज काफी बढ़ गया।घर की  माली स्थिति खराब होने के चलते फिर वह मुंबई आ गया और अपने जीजा के यहां सलून में बाल काटने का काम करने लगा।
उसने बताया कि पहले भी पुलिस ऐसे ही एक मामले में उसे गिरफ्तार कर चुकी है जब कुछ लोगों ने उसे किसी व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ लिया था,  उसके नाम का उपयोग एक वकील को जान से मारने की धमकी देने के लिए किया गया था।

मुम्बई पुलिस ने उक्त व्हाट्सएप्प नम्बर की जानकारी निकाली तो वह नम्बर लाहौर, पाकिस्तान के एक सख्श का निकला और उसने यह कहा कि कह साधारण कीपैड वाला फोन इस्तेमाल करता है और व्हाट्सअप जैसी सुविधा उनके फोन में मौजूद ही नही है।
उस व्यक्ति का फोन कुछ समय पहले खो गया जिसकी उसने  लाहौर पुलिस में  रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

बहरहाल मुंबई पुलिस मोहम्मद आसिफ के बयान की सच्चाई जानने में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि सभी ६ लोग यूपी के बिजनोर से ही हैं और एक दूसरे को बिल्कुल नही जानते हैं। फिलहाल मुम्बई क्राइम ब्रांच मामले की जांच में गंभीरता से जुट गई है।

No comments