0 नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरे राज ठाकरे- जाकिर नाइक, ओवैसी पर क्यों नही होती कार्रवाई- मनसे प्रमुख - Khabre Mumbai

Breaking News

नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरे राज ठाकरे- जाकिर नाइक, ओवैसी पर क्यों नही होती कार्रवाई- मनसे प्रमुख

कल भाजपा ने अपने एक और तेलंगाना विधायक ठाकुर राजा सिंह को निलम्बित कर दिया है। ठाकुर राजा सिंह ने प्रोफेट मोहम्मद पर अपने बयान दिये जिसके बाद ओवैसी के एमआईएम कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम की, सर तन से जुदा के नारे लगाए और भाजपा ने विधायक को ससपेंड कर दिया है। राजा सिंह की गिरफ्तारी हुई और कल शाम उन्हें जमानत दे दी गई।

          (मनसे प्रमुख- राज ठाकरे)


कल मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि नुपूर ने कुछ गलत नही कहा। इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के जकीर नाइक भी हिन्दू देवी देवताओं के लिए कितना अपमानजनक कहा है, बार बार टीवी पर  साक्षात्कार में हिंदू धर्म के देवताओं का अपमान किया है। उस पर कोई कार्रवाई नही हुई।

(तेलंगाना से बीजेपी एमएलए- टी राजा सिंह)


राज ने अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी कहा कि कोई कार्रवाई नही हुई। किसीने कुछ नही पूछा। उल्लेखनीय है कि ओवैसी ने भी बीते दिनों हिन्दू देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी कही थी और करोड़ो हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंची है।

मनसे प्रमुख ने कहा कि वह कब से कहते आये हैं कि भोंगे हटाओ, भोंगे हटाओ लेकिन कार्रवाई नही हुई। भोंगे बिना प्रशाशन की अनुमति के लगे हैं। 

गौरतलब हो कि पिछली बार राज ने कहा था कि यदि भोंगे मस्जिदों से नही उतरे तो उनके लोग हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर लगाकर पढ़ेंगे और पूरे देश का आवाहन भी किया था। राज के द्वारा उठाया गया भोंगे हटाने का मुद्दा राष्ट्रीय बनता जा रहा था और देश के हर कोने से समर्थन मिलता जा रहा था। राज्य सरकार को मनसे कार्यकर्ताओं को तड़ीपार करने का आदेश जारी करना पड़ा था। राज के अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन का कार्यक्रम भी स्थगित करना पड़ा जिस पर राज ठाकरे ने बयान दिया था कि सरकार वहीं उनके लोगों को गिरफ्तार करने की योजना में है, इसलिए उन्हें अयोध्या जाने का कार्यक्रम टालना पड़ा।

मनसे प्रमुख ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने नुपूर के निलंबन के बाद कहा था कि उनके(नुपूर शर्मा) बयान से पूरे देश को अपमानित होना पड़ रहा है। देश को अग्नि में झोंक दिया गया है। शर्मा को माफी मांगनी चाहिए। माफी का दौर भी चला।
सर्वोच्च न्यायालय ने नुपूर को राहत देते हुए देश के कई हिस्सों में हुए एफ आई आर को एकत्रित कर सिर्फ दिल्ली में चलाए जाने का निर्देश दे ही दिया। 

केंद्र की भाजपा सरकार ने भी वैश्विक इस्लामिक देशों के दबाव के चलते बैकफुट पर आना ही सही समझा और नुपूर शर्मा से किनारा कर लिया।

मनसे नेता यशवन्त किल्लेदार ने हलाल प्रोडक्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यशवन्त ने नो टू हलाल कंपेन शुरू किया है । इस कंपेन के द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि कैसे हलाल के माध्यम से आतंकवाद को बढ़ावा दिए जाने की साजिश हो रही है और यह राष्ट्रीय गतिविधि नही है।




No comments