शिव संग्राम संगठन के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विनायक मेटे का आज सुबह कार दुर्घटना से दुखद निधन/शिन्दे- फडणवीस समेत दिग्गजों ने जताया शोक
विनायक मेटे का आज तड़के ५.३० के करीब पुणे मुम्बई एक्सप्रेस वे - खोपोली के निकट उनकी कार SUV की दुर्घटना होने के चलते गंभीर हालत में कामोठे के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई है।
राज्य के इतने वरिष्ठ और बड़े नेता के निधन की खबर आग की तरह फैल गई है।
मेटे का ड्राइवर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था जिस समय यह दुर्घटना घटी। वह पुणे से लौट रहे थे।
रायगढ़ जिल्हा कलेक्टर महेंद्र कल्याणकर ने इस घटना की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार यह भयानक हादसा रसायनी थाना के मडप टनल के पास हुआ। एसयूवी में अपने निजी ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सहित मेटे पुणे से मुम्बई की ओर लौट रहे थे।
मेटे शिवसंग्राम संगठन के संस्थापक अध्यक्ष थे और तीन बार विधायक रहे। पहले वह राकांपा के समर्थन में शरद पवार के करीबी माने जाते रहे हैं।2014 में उन्होंने भाजपा का साथ लिया था। बीड़ से वह मुम्बई के लिए लौट रहे थे और 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम और बीड़ में ही स्वतंत्रता दिवस रैली में शामिल होने का नियोजित कार्यक्रम था। उल्लेखनीय है कि विनायक मेटे मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ विधानसभा से वह एक बड़ा चेहरा थे और उनके निधन को पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में राज्य केबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने भी गहरा दुख जताया है।
विनायक मेटे वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के बेहद नजदीकी रहे। मराठा समाज के लिए अनवरत कार्य किया। उनकी मृत्यु मराठा समाज के लिए विशेष क्षति है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एमजीएम अस्पताल पहुंचे और अपनी श्रद्धाजंलि दी है।
शिन्दे ने बताया अपूरणीय क्षति-
मुख्यमंत्री शिन्दे ने कहा कि शिव स्मारक, मराठा आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों और अपनी आवाज उठानेवाले एक वरिष्ठ नेता को आज महाराष्ट्र ने खो दिया है।
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।भावभीनी श्रद्धाजंलि।
शिव संग्राम पार्टी के प्रमुख विनायक मेटे ३ जून २०१६ को महाराष्ट्र की ऊपरी सदन विधानपरिषद के सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। वह इस सदन में 2010 से ही सदस्य रहे थे।
२०१४में भाजपा के साथ आने से पहले वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। २०१४ में भाजपा कोटे से उन्होंने विधायकी का चुनाव बीड़ से लड़ा हालांकि वह राकांपा के जयदत्त क्षीरसागर से यह चुनाव हार गए थे।
52 वर्षीय मेटे का आज कार एक्सीडेंट से दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया है।
No comments
Post a Comment