नहीं रहे बिग बुल- ब्रीच कैंडी में ली आखिरी सांस
आज के दिन महाराष्ट्र में दो बड़े दिग्गजो की हुई मौत की खबर से पूरा राज्य शोक में हैं।
एक ओर शिव संग्राम पार्टी के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ राजनेता और विधायक विनायक मेटे का कार एक्सीडेंट और निधन जिससे राज्य के राजनीतिक और क जनों के बीच दुख की लहर दौड़ गई तो दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार के बिग बुल कहे जानेवाले राकेश झुनझुनवाला जो काफी समय से बीमार थे, उन्होंने भी अलविदा कह दिया, वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।
राकेश ,राजस्थान के झुंझुनू क्षेत्र से थे और अपने इनकम टैक्स कमिशनर पिता से शेयर मार्केट के एबीसी के बारे मे जाना।
सीडेनहम कॉलेज, मुम्बई से स्नातक के बाद मुम्बई से ही CA भी बने।
कॉलेज के दिनों से टाइटन जैसे शेयर में निवेशक रहे राकेश की संपत्ति 5.5$ बिलियन से अधिक है और वह देश के 36 वें सबसे धनी व्यक्ति कहे जाते हैं।
राकेश ने अपना स्टॉक पोर्टफोलियो अपनी ही एसेट प्रबंधन कंपनी रेयर इंटरप्राइजेज में की।
प्रोवोग, अपटेक, टाइटन, हंगामा डिजिटल, मिड डे मीडिया, जियोजित फिनांसियाल, कॉन्कर्ड बायोटेक जैसे कम्पनियों में निदेशक रहे। अपटेक- कंप्यूटर शिक्षण कम्पनी के चेयरमैन रहे।
2013 में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से लगभग 700 करोड़ में मालाबार हिल में एक अपार्टमेंट में घर लेने,2017 में HSBC बैंक से 193 करोड़ में उसी अपार्टमेंट में फिर घर लेने के चलते वह काफी चर्चित हुए । बिग बुल के पसंदीदा शेयर पर लाखों ट्रेडर, निवेशक अपना दांव लगाते थे।
बिग बुल के जाने से निवेशक कम्युनिटी में निराशा छा गई है।
प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ,अर्थमंत्री समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है।
वह अपने परिवार में पत्नी रेखा और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।
No comments
Post a Comment