0 उदय उमेश ललित भारत के मुख्य न्यायाधीश घोषित- २७ अगस्त को बनेंगे सुको के मुख्य न्यायाधीश/ ३ महीने से भी कम का होगा कार्यकाल। - Khabre Mumbai

Breaking News

उदय उमेश ललित भारत के मुख्य न्यायाधीश घोषित- २७ अगस्त को बनेंगे सुको के मुख्य न्यायाधीश/ ३ महीने से भी कम का होगा कार्यकाल।


(बाएं से- यू यू ललित- नए भावी सीजेआई, वर्तमान सीजेआई एन वी रमन्ना)

आज बुधवार के दिन भारत को ४९ वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में उदय उमेश ललित को चुन लिया गया है।

यू यू ललित बार कॉउंसिल से सीधे सर्वोच्च न्यायालय पहुंचनेवाले दूसरे न्यायाधीश होंगे।
वह २७ अगस्त से पदभार संभालेंगे।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद १२४ के उपबंध २ के तहत दिए गए  प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यू यू ललित को सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश घोषित किया है। वर्तमान सीजेआई एन वी रमन्ना २६ अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। २७ अगस्त को ललित जी यह कमान संभालेंगे।

उदय उमेश ललित तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी न्यायाधीश के रूप में शामिल रहे हैं।
एन वी रमन्ना ने उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में शुभकामनाएं दी हैं।
श्री ललित हालांकि ८ नवंबर तक ही इस पद पर रह सकेंगे क्योंकि उसके बाद ६५ वर्ष की आयु होने के कारण उन्हें सेवानिवृत्त होना होगा। इस प्रकार ४९ वें सीजेआई के रूप में वह तीन महीने से कम समय तक ही काम कर सकेंगे।



No comments