0 जापान के पूर्व प्रधानमनंत्री शिंजो अबे को स्टेनगन से मारी सीने में गोली, चॉपर से ले जाया गया अस्पताल/ हालत बेहद गम्भीर - Khabre Mumbai

Breaking News

जापान के पूर्व प्रधानमनंत्री शिंजो अबे को स्टेनगन से मारी सीने में गोली, चॉपर से ले जाया गया अस्पताल/ हालत बेहद गम्भीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार जापान के लंबे समय तक प्रभावशाली प्रधानमंत्री रहे शिन्जो आबे को जापान के समय ११.३०(भारतीय समय ८.३० बजे सुबह) बजे के लगभग नारा सिटी में  एक स्पीच के दौरान हमलावर ने स्टेनगन से दो गोली मार दी है। आबे के सीने से खून निकल रहा था। वह अचेत हो गए। उन्हें चॉपर में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति बेहद गम्भीर बनी हुई है। 
वह किसी भी उपचार को रिस्पांस नही कर रहे हैं।
शिन्जो आबे के भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बहुत अच्छे और करीबी संबंध है।
वह २००६ - २००७ में प्रधानमंत्री रहे और बाद में २०१२-२०२० तक प्रधानमंत्री रहे हैं।  वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं।
2012 जे वक्त वह विरोधी दल के नेता भी रहे और 2005-2006 में तत्कालीन कोइज़्यूमि सरकार में मुख्य सचिव का पद भी संभाल चुके हैं।
जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड शिन्जो आबे के ही नाम दर्ज है।

मोदी- आबे के बीच वार्षिक सभा मे कई द्विदेशिय समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए हैं। दोनों देशों की स्ट्रेटेजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
भारत सहित वैश्विक देशों के डिप्लोमेट और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

गोली मारनेवाले को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और  जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर प्रशाशन आगे की जाँच में जुट गई है। नारा सिटी का निवासी टेटसूया  नारागामी ४१ वर्षीय को गिरफ्तार किया गया है।

No comments