दिल्ली जाएंगे शिंदे-फडणवीस आज/ राज्य कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है फाइनल चर्चा/जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार संभव
शिवसेना के 12 से अधिक सांसदों द्वारा शिन्दे गुट को मान्यता मिलने के बाद दक्षिण मध्य मुम्बई से सेना - भाजपा युति से से सांसद बने राहुल शेवाले को लोकसभा में गटनेता की कमान दी गई वही सेना से निष्कासित सांसद भावना गवली को भी सम्मान मिला।
अब महाराष्ट्र में 2 मंत्रियों वाली शिन्दे फडणवीस सरकार को २१ दिन हो गए हैं। ये दोनों मुखिया सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले के निर्णय की राह देख रहे थे जिनमें १६ विधायको की अयोग्यता पर याचिका दी गई है, पर अब यह मामला १ अगस्त तक टल गया है।
महाराष्ट्र में बाढ़ भी आई और लोगों को परेशानी भी हुई, हालांकि सीएम शिन्दे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षित स्थानांतरण और जीवनोपयोगी सामान बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को उपलब्ध हो ,इसका ध्यान रखा जाए; पर सिर्फ दो मंत्री होने के चलते काम को तेजी नही मिल पा रही है। हाल ही में वर्तमान राज्य सरकार ने गोरेगांव के आर कॉलोनी में मेट्रो परियोजना के तहत बननेवाले कार शेड के लिए मंजूरी दे दी है, जिसे पिछली मविआ सरकार ने रोक दिया था।
आज मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों दिल्ली जाकर शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर अन्य मंत्रियों के नाम पर सहमति बना सकते हैं। इसी के साथ यदि पूर्णतः न सही तो कम से कम ५-६ मंत्री तत्काल बनाये जा सकते हैं, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना पक्ष प्रमुख का पद छोड़कर बाकी सभी पर शिन्दे गुट ने अपना दावा कर लिया है।
No comments
Post a Comment