0 होटल्स नही वसूल सकेंगे सर्विसेज चार्ज- सीसीपीए ने जारी किया निर्देश/ सर्विसेस चार्जेस देना ग्राहक की स्वेच्छा/ - Khabre Mumbai

Breaking News

होटल्स नही वसूल सकेंगे सर्विसेज चार्ज- सीसीपीए ने जारी किया निर्देश/ सर्विसेस चार्जेस देना ग्राहक की स्वेच्छा/

अक्सर हम होटलों, रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं और बिल में सर्विस चार्ज के नाम पर होटल मोटी रकम वसूल लेते हैं।

बड़ी बात यह है कि न वे हमसे पूछते हैं और न ही बताते हैं, सीधे बिल में जोड़ देते हैं  और फिर पूरे अमाउंट पर जीएसटी भी लगा दिया जाता है जो हमे देना ही पड़ता है।

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने  निर्देशित किया  है कि अब होटल अपनी मनमानी से सर्विस चार्ज नही वसूलेंगे। यह एक स्व इच्छा पर निर्भर होता है कि ग्राहक दे। यदि ग्राहक न चाहें, तो नही दें। यदि फिर भी होटल न माने तो ग्राहक १९१५ पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं। com-ccpa@nic.in  पर ईमेल भी किया जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक रूप में शिकायत  e dakhil  पोर्टल पर दी जा सकती है। इसका लिंक www.edaakhil.nic.in पर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त यह शिकायत नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) पर भी दी जा सकती है।

No comments