0 बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के आशीर्वाद से एकनाथ शिन्दे ने यह सरकार बनाई है-फ्लोर टेस्ट पास होने के बाद भावुक हुए शिंदे - Khabre Mumbai

Breaking News

बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के आशीर्वाद से एकनाथ शिन्दे ने यह सरकार बनाई है-फ्लोर टेस्ट पास होने के बाद भावुक हुए शिंदे

आज विधानसभा में १६४ विधायकों का मत मिलने के साथ ही शिन्दे सरकार ने बहुमत का १४४ मतों का आंकड़ा आसानी से पर कर लिया। विपक्ष को ९९ मत मिले।

फ्लोर टेस्ट पास होने के बाद सदन में शिन्दे ने सभी विधायकों को धन्यवाद कहा।  एकनाथ शिन्दे ने कहा कि पिछले १० .१२ दिनों से जो राजनीतिक उठापटक चल रही थी ,बावजूद उसके ५० विधायको ने जो मेरे साथ अपनी कटिबद्धता दिखाई, जो समर्थन दिया उसके लिए उनको बहुत धन्यवाद करते हैं। 

 अपने 2 बच्चों की मौत को याद करते हुए भावुक:
92 के समय जब शिन्दे ठाणे में नगरसेवक थे तब उनके दो बच्चों की मौत हो गई और एकनाथ टूट गए थे। लगा कि राजनीतिक जीवन का अंत हो गया लेकिन धर्मवीर आनंद दिघे ने नई ऊर्जा दी, उत्साह भरा और साथ दिया ..आज बालासाहेब और आनंद दिघे के आशीर्वाद की वजह से ही यह सरकार बनी है।

शिवसेना को एक और झटका..
विधायक संजय बांगर ने उद्धव गुट को छोड़कर शिन्दे सरकार को जॉइन कर लिया है।  

एकनाथ ने अपनी पुरानी यादों का जिक्र किया और भावुके हो उठे। शिन्दे ने कहा कि आज इस सरकार को कई राज्य और देश देख रहे हैं। देवेंद्र जी ने बताया कि ३३ देश इस सरकार की गतिविधियों को देख रहे है। हमने वागले इस्टेट ठाणे में चलने वाले १७ से अधिक डांस बारों को बंद किया। शिवसेना के लिए १८ वर्ष की उम्र से ही समय दिया ।बच्चों को समय न दे सका। माता पिता को समय न दे सका।
मेरे लिए कितनी बातें कही गई। बाप का नाम लिया गया। माँ तो हमारी अब नही रही पर पिताजी हैं।  
महिला विधायको को वैश्या तक कहा गया।

आज सदन में मुख्यमंत्री शिन्दे ने कहा कि जल्द ही राज्य की कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोल ,डीजल के दामो में कमी को लेकर किया जाएगा। वैट घटाया जाएगा। भाजपा शाषित राज्यों में केंद्र द्वारा दाम कम किये जाने पर दाम कम हुए और जहां भाजपा शाषित राज्य नही हैं वहां दाम नही घटाए गए हैं। केंद्र ने हाल ही में पेट्रोल पर 8 और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी।

उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो कार शेड को वापस आरे में स्थानांतरित करने का मामला डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस की देखरेख में होगा।

बहुमत मिलने के दौरान सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा था।

आज सेना भवन ,दादर में पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की है। उन्हीने भाजपा पर आरोप लगाया कि शिवसेना को समाप्त करने की साजिश रची गई। उद्धव ने मध्यावधि चुनाव करने की चुनौती तक दे दी।




No comments