0 शिन्दे फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार 19 को / भाजपा ने अमित ठाकरे को कैबिनेट में जगह देने की पेशकश की/ मनसे प्रमुख ने किया इनकार ।१७ को है राष्ट्रपति चुनाव - Khabre Mumbai

Breaking News

शिन्दे फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार 19 को / भाजपा ने अमित ठाकरे को कैबिनेट में जगह देने की पेशकश की/ मनसे प्रमुख ने किया इनकार ।१७ को है राष्ट्रपति चुनाव

नवनिर्वाचित महाराष्ट्र के सिद्धेश्वर निवेश सरकार के कैबिनेट का विस्तार 19 जुलाई को हो सकता है बीते दिनों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली स्थित भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलने गए थे।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई और महाराष्ट्र की नई सरकार के कैबिनेट के गठन पर गहन चर्चा भी हुई है ।

17 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहा है इसमें भाजपा समेत राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार आदिवासी समाज के प्रतिनिधि द्रोपदी मुर्मू को बनाया गया है वहीं कांग्रेस समेत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन समूह ने पूर्व में भाजपा के महासचिव रहे यशवन्त सिन्हा को राष्ट्रपति पद का दावेदार बनाया गया है । यहां उल्लेख करना जरूरी है की यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा भाजपा सांसद भी हैं।
विश्वस्त जानकारी के अनुसार राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में हाल ही में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात हुई है और उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की नई कैबिनेट में अमित ठाकरे को जगह देने पर चर्चा की अब क्योंकि इस समाचार पर आश्चर्य जरूर है की राज के बेटे अमित ठाकरे मैं तो विधान परिषद से सदस्य हैं और ना ही विधानसभा से।

 भाजपा , शिवसेना के आदित्य ठाकरे जो  पक्ष प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री रहे उद्धव ठाकरे के बेटे भी हैं उनकी युवाओं के प्रति लोकप्रिय राजनीति को टक्कर देने के लिए ही अमित ठाकरे को उतारना चाहती है।
 हालांकि मनसे के वरिष्ठ नेताओं ने इस पर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नही है।

No comments