0 महाराष्ट्र पुलिस हाउसिंग एवम वेलफ़ेयर कारपोरेशन के महा निदेशक विवेक फनसलकर होंगे नए मुम्बई आयुक्त/ संजय पांडे कल होंगे इस पद से निवृत्त - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र पुलिस हाउसिंग एवम वेलफ़ेयर कारपोरेशन के महा निदेशक विवेक फनसलकर होंगे नए मुम्बई आयुक्त/ संजय पांडे कल होंगे इस पद से निवृत्त

मुम्बई महानगर के पुलिस आयुक्त श्री संजय पांडे का कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है। 
गृह विभाग, महाराष्ट्र राज्य के  सहसचिव वेंकटेश भट द्वारा जारी शाशन आदेश के अनुसार विवेक फंसलकर को नए मुम्बई आयुक्त के रूप में कमान दी जा रही है।

    कौन हैं विवेक फंसलकर

विवेक, 1989बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान महाराष्ट्र राज्य हाउसिंग एवम डेवलपमेंट निगम के महानिदेशक के पद पर हैं।इससे पूर्व वह 2018 से मई 2021 तक ठाणे शहर पुलिस आयुक्त भी रहे हैं। उन्हें 2021 मई में ही पदोन्नति देकर इस वर्तमान पद को सौंपा गया था।

मई 2016 में वह एन्टी करप्शन ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर रहे। इससे पहले विवेक महाराष्ट्र एटीएस ( एन्टी टेररिज्म स्क्वाड) के चीफ और  ट्रैफिक विभाग मुम्बई के संयुक्त आयुक्त के रूप में सेवा दे चुके हैं।
नागपुर से संबंध रखनेवाले विवेक जी के राजनयिक संबंध भी अच्छे रहे हैं और पहली बार अकोला मे अतिरिक्त एसपी के रूप में काम किया था। वे  अंतर्राष्ट्रीय पुलिस टास्क बल मे भी संयुक्त राष्ट्र के बोस्निया मिशन के तहत अपनी  सेवा दे चुके हैं और उस वक्त यूनाइटेड नेशन्स से दो मेडल भी जीता था।



No comments