0 अग्निपथ योजना में होंगी १.२५ लाख भर्तियाँ/ २४ जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू, २४ जुलाई से होंगी परीक्षाएं/ ३०दिसंबर तक २५ हजार युवा होंगे अग्निवीर। - Khabre Mumbai

Breaking News

अग्निपथ योजना में होंगी १.२५ लाख भर्तियाँ/ २४ जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू, २४ जुलाई से होंगी परीक्षाएं/ ३०दिसंबर तक २५ हजार युवा होंगे अग्निवीर।

केंद्र के रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत अग्निपथ योजना का ऐलान पिछले हफ्ते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने घोषणा की है।

कल रविवार को तीनों सेनाओं के प्रमुख अधिकारियों ने प्रेस वार्ता के जरिये इस योजना पर अधिक जानकारी दी। मिलिट्री अफ़ेयर के अतिरिक्त सचिव अनिल पुरी ने कहा कि अग्निपथ योजना वापस नही ली जाएगी। इसका उद्देश्य भारत को युवा बनाने की ओर सकारात्मक प्रयास है। 

एयर मार्शल एस के झा ने कहा कि २४ जून से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। २४ जुलाई से ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी।  भारतीय थल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल बंसी पोनप्पा के अनुसार ३० दिसंबर तक २५ हजार अग्निवीर सेना में शामिल  कर प्रशिक्षण शुरू किए जाएंगे। फरवरी 2023 तक यह संख्या ४० हजार तक पहुंच जाएगी।

भारतीय जलसेना के अधिकारी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि अग्निवीरों में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। वर्तमान में भारतीय जलसेना में ३० महिला अधिकारी हैं जो विभिन्न नेवी शिप में कार्यरत हैं।  अग्निपथ के तहत चयनित होने वाली महिलाओं को युद्ध पोत शिप में भी रखा जाएगा।

अग्निवीर के आवेदन में पुलिस सत्यापन १००% आवश्यक होगा, बिना उसके चयनित नही किया जाएगा। प्रार्थी युवा को लिखित में घोषित करना होगा कि वह वर्तमान में चल रहे अग्निपथ विरोधी प्रदर्शन में शामिल नही रहे हैं।
यदि उनके नाम पर कोई भी एफआईआर किसी पुलिस थाने में दर्ज है तो उन्हें इस नौकरी से अयोग्य कर दिया जाएगा। भारतीय मिलिट्री का आधार ही अनुशासन से जुड़ा हुआ है।


रक्षा मंत्रालय के अनुसार अग्निवीरों की संख्या १.२५ लाख तक जाएगी।  

अग्निपथ की योजना आते ही देश भर में विरोधी पार्टियों द्वारा भ्रामक जानकारी, पथभ्रष्ट कर युवाओं द्वारा आगजनी, रेल की पटरी उखाड़ने, बसें जलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे विरोध जारी हैं। 
अग्निपथ के विरोध का ६ वां दिन जारी है।

अग्निपथ योजना के तहत १७.५ वर्ष से 21 वर्ष तक के युवाओं को ४ साल के लिए रक्षा विभाग के अधीन कार्यरत तीनो सेनाओं जल, थल वायु सेनाओं में प्रशिक्षण और नौकरी दी जाएगी। मासिक वेतन ३० हजार से ४० हजार तक होगी। ४ वर्ष के बाद सेवानिवृत्त होने पर 11 लाख रुपए दिए जाएंगे, पेंशन भी मिलेगी। 
सेवानिवृत्ति के बाद रक्षा क्षेत्र में कुशल इन युवाओं को असम राइफल्स, सीआरपीएफ, पुलिस सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी और उनके लिए नौकरी में रिजर्वेशन भी मिलेगा।

अनिल पूरी ने कहा है कि इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा ४६००० अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

No comments