0 नेरुल, चारकोप- कांदिवली में मनसे ने पढ़ी मस्जिद के सामने स्पीकर पर हनुमान चालीसा/ थाने में १४०० मनसे पदाधिकारियों को पुलिस ने दिया नोटिस, संयुक्त आयुक्त दत्ता कराले ने जनता से की शांति रखने की अपील/राज ठाकरे अपने स्टैंड पर कायम - Khabre Mumbai

Breaking News

नेरुल, चारकोप- कांदिवली में मनसे ने पढ़ी मस्जिद के सामने स्पीकर पर हनुमान चालीसा/ थाने में १४०० मनसे पदाधिकारियों को पुलिस ने दिया नोटिस, संयुक्त आयुक्त दत्ता कराले ने जनता से की शांति रखने की अपील/राज ठाकरे अपने स्टैंड पर कायम

आज सुबह 5 बजे नवी मुम्बई के  नेरुल  इलाके में  मनसे कार्यकर्ताओं ने मस्जिद से जैसे ही अजान शुरू हुई, लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाया।
नवी मुम्बई में हुई इस घटना के बाद   कोपेरखैरने पुलिस ने मनसे नेताओं प्रसाद घोरपड़े, नितिन नाइक, प्रवीण हंगे, शरद दिघे आदि को गिरफ्तार  भी किया है।
आज सुबह कांदिवली के चारकोप में स्थित संजय नगर में भी मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी है।
बांद्रा मनसे चीफ तुषार अफले को 14 मई तक शहर छोड़ने के लिए पुलिस ने निर्देश दिया है।

भाजपा नेता मोहित कम्बोज भारतीय ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के समर्थन करते हुए ट्वीट किया है कि उन्हें गर्व है किवह हिन्दू हैं और मस्जिद से भोंगे उतारे जाने के मुद्दे पर उनका मनसे को समर्थन है। यदि अपने धर्म के लिए उन्हें जेल जाना पड़े तो इसके लिए वह तैयार हैं। जय श्री राम लिखते हुए मोहित ने कहा कि हम सब एक हैं।

नागपुर में 7000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और 900 मनसे कार्यकर्ताओं को क्रिमिनल प्रोसेजर कोड की धारा का नोटिस दिया गया है। कइयों को व्हाट्सएप्प पर नोटिस दिया गया है।
राज ठाकरे के विरुद्ध धाराओं  116, 117, 153, 135 के तहत केस दर्ज किया गया है।

राकांपा चीफ शरद पवार ने राज्य सरकार में शामिल राकांपा नेताओं की आज शाम बैठक बुलाई है।

राज ठाकरे के अधिकृत ट्वीटर एकाउंट स3 मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में लाउडस्पीकर के मुद्दे कीजानकारी दी है और सामान्य जनता से अपील भी की गई है इस आंदोलन में सहभागी हों।
मनसे के लेटर हेड पर लिखकर जानकारी दी गई है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार रात्रि 10 से सुबह ६ बजे तक लाउड स्पीकर लगाने पर मनाही है।  अन्य समय मे शांति ज़ोन में ध्वनि 10 डेसिबल और अन्यत्र में 45- 55 डेसिबल से अधिक ध्वनि नही होनी चाहिए।

10 डेसिबल वह है जब दो व्यक्ति आपस मे बात करते हैं। 55 डेसिबल वह ध्वनि है जब हम घर मे मिक्सर चलाते हैं- ऐसा मनसे के इस लेटरहेड में उल्लेख किया गया है ताकि सर्वसाधारण जनता इस ध्वनि इकाई की भाषा को समझ सके।

जब न्यायालय के आदेश का पालन नही हो रहा तो संविधान के अस्तिव मे होने का कौन सा अर्थ बचता है। इसलिए देश के सभी हिन्दू एक हो जाएं और जहाँ स्पीकर वहीं हनुमान चालीसा बजाएं। अभी नही तो कभी नही।
लेटर में आगे लिखा है कि देश में इतनी जेलें नही हैं जितना धर्म को माननेवाले लोग हैं। देश के सभी हिन्दू धर्मावलंबियों का आवाहन इस लेटर के माध्यम से किया गया है।




No comments