0 मुम्बई के बाहर के विधायकों को मुम्बई के गोरेगांव में मिलेगा फ्लैट-जितेंद्र आव्हाड - Khabre Mumbai

Breaking News

मुम्बई के बाहर के विधायकों को मुम्बई के गोरेगांव में मिलेगा फ्लैट-जितेंद्र आव्हाड

राज्य की विधानसभा सदन में  राज्य कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने घोषणा की है कि मुंबई के बाहर के जो भी विधायक हैं व जिनका मुंबई में व्यक्तिगत रूप से घर नहीं है उन्हें हाई इनकम ग्रुप वाले फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। म्हाडा के पास गोरेगांव उपनगर में भूखंड मौजूद है , वही 300 एचआईजी फ्लैट बनाए जाएंगे।

       (राज्य कैबिनेट मंत्री- जितेंद्र आव्हाड)

 गौरतलब हो कि इसमें उन विधायकों को घर नहीं दिए जाएंगे जो मुंबई या मुम्बई महानगर के क्षेत्र में विधायक हैं, यह सिर्फ उन्हीं के लिए है जो मुंबई के बाहर से हैं।

 पहली बार कल सदन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह धारावी के पुनर्विकास के लिए भी सक्रिय हैं और इसके लिए 800 करोड रुपए रेलवे को राज्य सरकार द्वारा दिए गए हैं ताकि जगह का स्थानान्तरण राज्य सरकार को किया जा सके जो कि अब तक नहीं हो पाया है। इस मुद्दे पर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से केंद्रीय रेलवे मंत्री से भी बात की है और वह एक साथ मिलकर इस पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। विधायको को फ्लैट देने पर कहा कि उससे इन विधायकों को एक स्थायी निवास मिलेगा। 

उल्लेखनीय है कि विधायको को क्षेत्र के विकास के लिए ४ करोड़ हर वर्ष दिए जाते हैं जिसे अब बढ़ाकर ५ करोड़ कर दिया गया है।

जितेंद्र आव्हाड ने  इससे पहले भी कहा था की पुनर्विकास के संदर्भ में वर्ली की बीडीडी चाल का नाम बदलकर बाला साहब ठाकरे नगर, नायगांव बिडीडी चाल का नाम बदलकर शरद पवार नगर करने पर जोर दिया था। एनएम जोशी चाल का नाम बदलकर राजीव गांधी नगर रखने का भी सुझाव दिया था।

No comments