मुंबई पुलिस उपायुक्त सौरभ त्रिपाठी अंगड़िया संस्थान से वसूली के आरोप में वांटेड अभियुक्त/ मुंबई पुलिस की अपराध शाखा कर रही कार्रवाई
अंगड़िया एसोसिएशन या ट्रेडिशनल कोरियर के द्वारा चल रहे अवैध गतिविधियों पर शक्ति का स्नेह और उन्हें डराने धमकाने के साथ 18 से 20 लाख रुपए की वसूली का प्रकरण सामने आया है।
मामला एलटी मार्ग पुलिस थाने का है , जहां से तीन अधिकारीयों- एपीआई नितिन कदम, पी एस आई समाधान जमदाडे और अब निरीक्षक ओम वंगाटे को गिरफ्तार किया गया है। आज मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने न्यायालय में इन्हें पेश किया ,जिसमे मुंबई पुलिस के जोन 2 उपायुक्त रहे सौरभ त्रिपाठी को भी वांटेड अभियुक्त बनाया गया है।
(पुलिस उपायुक्त सौरभ त्रिपाठी)
गौरतलब हो कि अंगड़िया असोसिएशन के लोगो ने तीनों एल टी मार्ग पुलिस के अधिकारियों द्वारा बार बार धमकाने, संगठन द्वारा १८ से २० लाख वसूलने के विरोध में डीसीपी सौरभ त्रिपाठी से गुहार लगाई तो उन्होंने अनसुना कर दिया।
इसके बाद उन पीड़ितों ने तत्कालीन पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को फरियाद सुनाई। श्री नागराले ने अतिरिक्त आयुक्त(दक्षिण) दिलीप सावंत को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।
दिलीप सावंत भी इस मामले में शिकायतकर्ता हैं।
इस जांच के दरम्यान अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में लिए जाने के बाद सौरभ त्रिपाठी का जोन 2 से हटाकर ऑपरेशन्स में तबादला कर दिया गया। इसके बाद से वह छुट्टी पर चले गए हैं। हफ्तावसूली की रकम अब तक मुम्बई पुलिस बरामद नही कर सकी है और आगे की जाँच जारी है।
No comments
Post a Comment