0 डिस्को बीट्स के लिए फ़ेमस संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मुम्बई के पवनहंस श्मशान घाट पर बेटे ने किया अंतिम संस्कार। गोल्डन मैन को लोगों ने दी अश्रुपूरित विदाई। - Khabre Mumbai

Breaking News

डिस्को बीट्स के लिए फ़ेमस संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मुम्बई के पवनहंस श्मशान घाट पर बेटे ने किया अंतिम संस्कार। गोल्डन मैन को लोगों ने दी अश्रुपूरित विदाई।

बप्पी दा....डिस्को किंग....गोल्डन मैन...बप्पी लाहिरी अब इस दुनिया मे नही हैं। 
मंगलवार की रात ६९ वर्ष की आयु में उन्होंने मुम्बई के कृटी केयर अस्पताल में दम तोड़ दिया।


कल उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे बप्पा लाहिरी ने विले पार्ले में किया। हालांकि बप्पी दा १५ फरवरी को देर रात ११:४४ पर सबको छोड़ चले गए थे पर बेटे को लॉस एंजेलेस से आने में वक्त लगा इसलिए अन्त्य संस्कार कल करना पड़ा।


उनके दामाद गोविंद के अनुसार पहले तीन हफ़्तों तक अस्प्ताल में इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया था।

मंगलवार को तकरीबन रात ८:३० बजे उन्होंने खाना खाया था। बाद में उन्हें हार्ट अटैक हुआ , आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया पर ११:४४ बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उनकी बेटी रीमा सहित पूरा लाहिरी परिवार सदमे में हैं। बप्पी दा पैदा पश्चिम बंगाल में हुए पर अपनी छाप देश विदेश के कोने कोने तक पहुंचाई।

सोना अधिक पहनने के कारण उन्हें लोग गोल्डन मैन भी कहते थे। लगभग 2 किलो यानी१ करोड़ तक की कीमत के गहने बप्पी दा पहनते थे।

मॉडर्न डांस बीट्स ओर म्यूजिक देना उनकी खासियत थे। मशहूर संगीतकार , म्यूजिक कंपोजर के रूप में उन्होंने कीर्तिमान बनाया।
मिथुन का वो गाना ...आ यम अ डिस्को डांसर... बप्पी दा की देन है। डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी कुछ ८० के दशक की वे फिल्में हैं जो बप्पी दा के संगीत के दम पर खूब चलीं।

वह पहले म्यूजिक कॉम्पोजर हैं जिन्होंने डांस म्यूजिक भारतीय सिनेमा को दिया और इसिलए एलोकेश यानी बप्पी दा को डांस किंग भी कहा जाता है।

उनकी कंपोज़ की हुई भंकस...यह गाना 2020 की बागी- ३ में फिल्माई गई।





No comments