0 भगवान गणेश का जन्मोत्सव आज/ जानिए शुभ मुहूर्त और उपाय - Khabre Mumbai

Breaking News

भगवान गणेश का जन्मोत्सव आज/ जानिए शुभ मुहूर्त और उपाय

गणेश जयंती इस बार 4 फरवरी को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। इस बार चतुर्थी में गणपति की पूजा शिव योग और रवि योग में होगी। भगवान गणेश ऐसे देवता हैं, जिनकी पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। वह जीवन में शुभता बनी रहती है। 

आइए जानते हैं गणेश जयंती के मुहूर्त और भगवान को प्रसन्न करने के उपाय।

चतुर्थी तिथि 4 फरवरी 2022 शुक्रवार सुबह 4.38 बजे से लेकर 5 फरवरी, शनिवार सुबह 3.47 बजे तक रहेगी।

- शुभ मुहूर्त 4 फरवरी सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.41 बजे तक है।

- रवि योग: 4 फरवरी को सुबह 7 बजकर 8 मिनट से दोपहर 3 बजकर 58 मिनट तक। इसके बाद शाम 7 बजकर 10 मिनट तक शिव योग रहेगा।गणेश जयंती के दिन व्रत, पूजन और गणपति के जन्मकथा को कहने या सुनने से विशेष फल प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जो जातक इस दिन विधिवत तरीके से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करता है। उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वह समस्त समस्याओं का समाधान होता है।

   गणेश जयंती- भगवान गणेश को प्रसन्न करने के  उपाय

1. गणपति की पूजन में दूर्वा का महत्व है। मान्यता है कि दूर्वा अमृत के समान होती है। यह कभी नष्ट नहीं होती है। भगवान गणेश दूर्वा चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं। वह भक्त की सभी मनोकामनाए पूरी करते हैं।

2. गणपति की पूजा में शमी की पत्तियों को चढ़ाने का महत्व है। शमी की पत्तियां भगवान शिव, शनिदेव और गणेश जी की पूजा में चढ़ाई जाती है। मान्यता है कि श्री गणेश की पूजा में शमी की पत्तियां अर्पित करने पर अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।

3. अक्षत के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। गणेश जयंती पर भगवान की कृपा पाने के लिए अक्षत का प्रयोग करें।

4. भगवान गणपति की कृपा पाने के लिए मोदक का भोग लगाएं। ऐसा करने पर गणपति प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी करेंगे।

(प्रस्तुति: आचार्य अजय मिश्र जी- मुख्य पुजारी: विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकड़ी, सायन- मुम्बई)

No comments