0 मुम्बई मनपा का वित्तीय बजट स्थायी समिति में पेश, ४६ हजार करोड़ का बजट; स्वास्थ्य, इंफ्रा,शिक्षा पर फोकस।झोपड़ा धारकों को बड़ी सौगात - Khabre Mumbai

Breaking News

मुम्बई मनपा का वित्तीय बजट स्थायी समिति में पेश, ४६ हजार करोड़ का बजट; स्वास्थ्य, इंफ्रा,शिक्षा पर फोकस।झोपड़ा धारकों को बड़ी सौगात

शिवसेना की सत्ता में कार्यरत मौजूदा मुम्बई महानगर पालिका का वित्तीय वर्ष 2023 के लिए आर्थिक बजट पेश हो चुका है। कल मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने स्थायी समिति के समक्ष इसे पेश किया।
इस बार का बजट पिछले बार की बजट की तुलना में १७.७०% अधिक खर्चे के प्रस्ताव के साथ आया है। 
वित्तीय वर्ष २०२३ के लिए मनपा ने ४५,९४९.२१ करोड़ का बजट पेश किया। पिछले वर्ष ३९,०३८ करोड़ का  बजट पेश किया गया था।

कोस्टल सड़क परियोजनाओं के लिए ३२०० करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है। ६९३३.७५ करोड़  स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्र के लिए किया जाएगा।

५०० चौरस फ़ीट घर धारकों को प्रॉपर्टी टैक्स यानी मालमत्ता कर से छूट:

महानगर में जिनके पास ५०० चौरस फ़ीट तक के घर हैं, उन्हें इस बार प्रॉपर्टी टैक्स से राहत दे दी गई है।तकरीबन १६ लाख १४ हजार नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलनेवाला है।  इससे सरकारी तिजोरी में लगभग ४६२ करोड़ नही आएगा जो प्रॉपर्टी टैक्स से मिलता है।

गौरतलब हो कि राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वर्ष के पहले ही दिन घोषणा की थी कि जिनके पास छोटे मकान हैं, उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स नही देना होगा।

मुम्बई के  अपात्र झोपड़ा धारक भी हो सकते हैं पात्र:
जिन झोपड़ा धारकों के पास आवश्यक कागजात तय मानक समय के अनुरूप नही हैं, उन्हें सम्बंधित कार्यालय में २.५०लाख रुपये सरकारी शुल्क भरकर पात्रता लेनी होगी, इसका प्रावधान राज्य सरकार ने कर दिया है।
इतना ही नही, जिनके झोपड़े तोड़े गए या तोड़े जाएंगे, वह टूटे जाने के बाद भी अगले ३ साल के अंदर कभी भी झोपड़ा बेच सकते हैं।
मुम्बई की बड़ी आबादी में झुग्गी बस्तियां आती हैं और वोट बैंक भी ।ऐसे में  नगरपालिका के मौजूदा समय मे होनेवाले चुनाव के वक्त यह घोषणा उद्धव सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

आगामी वित्तीय वर्ष २०२३ के इस बजट में २६६०.५६ करोड़ जमापूंजी खर्च(कैपिटल एक्सपेंडिचर) और ४२७३.१९ करोड़ रेवेन्यु खर्च के लिए प्रस्तावित है।

कई  इंफ्रा संबंधी परियोजनाएं महानगर में चल रही हैं जिनका कुल खर्च लगभग ९०३०९.६७ करोड़ के लगभग है, उसमें इस आगामी वर्ष के लिए १७,९४२.९६ करोड़ देने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

 इस १८ हजार करोड़ के प्रस्ताव में ३२०० करोड़ कोस्टल सड़क परियोजना, १३०० करोड़ तक गोरेगांव मुम्बई लिंक मार्ग , १३४० करोड़ मुंबई सीवेज डिस्पोजल प्रोजेक्ट  , स्टाफ के रहवास के लिए आश्रय योजना के तहत १३०० करोड़  और मीठी नदी प्रकल्प के लिए ५६५ करोड़  सहित अन्य योजनाओं  का भी उल्लेख है।





No comments