0 रूस- यूक्रेन विवाद से वैश्विक देश रूस के विरोध में/ कच्चा तेल 7 साल में पहली बार 100 के पार - Khabre Mumbai

Breaking News

रूस- यूक्रेन विवाद से वैश्विक देश रूस के विरोध में/ कच्चा तेल 7 साल में पहली बार 100 के पार

कल व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया जिसके बाद दोपहर में यूक्रेन ने भी रूस के तीन स्थानों पट हमला किया।
इस घटना से यूरोपीय देशों में लगभग तृतीय विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि बनने के संकेत लग रहे है।
अमरीका के राष्ट्रपति ने कल सुबह ईस हमले के बाद G-7 के प्रमुखों से बातचीत की। प्रमुख सैंक्शन जो रूस के लिए थे, उन्हें अब रोक दिया गया है। यू एस, ब्रिटेन, कैनाडा जैसे राष्ट्र रूस के बैंकों को अगली फंडिंग रोकने, रूसी नागरिकों विशेषकर पुतिन के सम्बंधी और रिश्तेदारों को एक लिमिट तक ही डिपॉजिट  रखने के निर्देश दे दिए गए हैं।
पहली बार ७ सालों में ऐसा हुआ है कि कच्चे तेल का भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर वे 105 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचा। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल का भंडार फिलहाल पर्याप्त है और दाम बढ़ने से हमे फायदा मिलेगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय से बातचीत की है और यूक्रेन में फंसे हमारे नागरिक, विशेषतः विद्यार्थियों को वहां से सुरक्षित यहाँ आने के लिए निवेदन किया।

कल  भारतीय शेयर बाजारों पर यूक्रेन - रूस हमले का व्यापक असर दिखा। सेंसेक्स ३००० अंकों तक जा फिसला और एन एस ई का निफ़्टी भी ९०० अंक तक टूट गया।  लगभग सभी दिग्गज शेयर ५ से १०%  तक टूट गए।

No comments