0 परिजन के मरणोपरांत क्यों करवाते है सगे संबंधी मुंडन- जानिए कारण - Khabre Mumbai

Breaking News

परिजन के मरणोपरांत क्यों करवाते है सगे संबंधी मुंडन- जानिए कारण

परिवार में मृत्यु होने पर मुंडन क्यों किया जाता है- गरुड़ पुराण 

हिन्दू धर्म पुनर्जन्म में विश्वास करता है इसीलिए मरने के बाद मृतक की आत्मा को मुक्ती और शांति दिलाने के लिए कई कर्म काण्ड भी किये जाते है। आप सभी ने देखा होगा की किसी रिश्तेदार के मरने पर हिन्दू धर्म में लोग अपना सर मुंडवा लेते है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की मृत्यु के बाद क्यों है सर मुंडवाने की प्रथा, इसके पीछे का धार्मिक कारण क्या है, तो आइये अब जानते है की मुंडन क्यों किया जाता है। 

हिन्दू धर्म में गरुड़ पुराण एक ऐसा पुराण है जो मृत्यु जैसे जटिल विषय पर भी बड़ी गहराई से प्रकाश डालता है इस पुराण में आत्मा के परलोक गमन की विस्तृत व्याख्या मिलती है। 

गरुड़ पुराण के अनुसार रीती और नियम से किये गए कार्य से आत्मा को अगले जन्म अर्थात नए शरीर में उसके प्रवेश के द्वार खुलते है या फिर वो स्वर्ग में जाती है।

अब इन्ही कृत्यों में से एक है मृत्यु होने पर परिवार के पुरुष सदस्यों का मुंडन करवाना इस मुंडन पर सर और चेहरे के सारे बाल निकाल दिए जाते है। अगर वह परिजन अपने सर पर शिखा यानी की चोटी रखी होती है तो उसे काटने का प्रावधान नहीं है।

(प्रस्तुति- आचार्य अजय मिश्र जी, मुख्य पुजारी- विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकड़ी, सायन मुम्बई)

No comments