0 रिजर्व बैंक की पांचवी द्वैमासिक पॉलिसी कमिटी आज :दिग्गजों की राय- दरों में बदलाव नहीं होने की संभावना - Khabre Mumbai

Breaking News

रिजर्व बैंक की पांचवी द्वैमासिक पॉलिसी कमिटी आज :दिग्गजों की राय- दरों में बदलाव नहीं होने की संभावना

भारतीय रिजर्व बैंक की हर २ महीने में होने वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक इस बार ६ दिसंबर से जारी है।

 आज ८ दिसंबर के दिन रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास समेत अन्य पांच मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी सदस्यों के बहुमत के बाद रेपो और रिवर्स रेपो की दरों में बदलाव को लेकर घोषणा की जाएगी।

आर्थिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न दिग्गजों का मानना है कि नए कोरोना वैरीयंट ओमिक्रोन की बढ़ती समस्या को देखते हुए रिजर्व बैंक ब्याज दरों को इस बार भी अकामोडेटिव स्टंस पर यानी न्यूट्रल रखेगा और ब्याज दरों में  कोई बदलाव नही करेगा।


आपको बता दें कि वर्तमान में रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर है ।अब तक ८ बार लगातार  हुई एमपी सी(मोनेटरी पॉलिसी कमिटी) मीटिंग में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। यदि आज भी किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाती है तो यह लगातार नौवीं बार होगा जब रिजर्व बैंक  असामान्य परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लेगा |

कई जानकारों का यह भी मानना है कि फरवरी 2022 की पॉलिसी कमेटी में अंदेशा है की रेपो रेट में बढ़ोतरी हो सकती है और अप्रैल 2022 में रिवर्स रेपो में बदलाव किया जा सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में ही  केंद्र सरकार के  द्वारा आर्थिक बजट के भी पेश होने की संभावना है।

कुछ ही दिन पहले भारतीय जीडीपी की दर में 8.4% की वृद्धि आंकी गई थी। भारतीय रिजर्व बैंक का लक्ष्य है कि इंफ्लेशन दर (मुद्रास्फीति)  यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 5.4% के लगभग इस वर्ष रह सके।

No comments