टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ अंतिम संस्कार/ मुम्बई के ओशिवरा श्मशान घाट में सैकड़ों फैंस के बीच अंतिम विदाई। करीबी शहनाज गिल सदमे में।
चर्चित टीवी स्टार और बिग बॉस सीजन १३ के विजेता रहे ४० वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ल को कल सुबह दिल का दौरा पड़ने से तुरंत कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डेथ बिफोर अराइवल घोषित किया गया।
पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
उनकी करीबी रहीं और साथ बिग बॉस सीजन में रहे शहनाज गिल को सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से गहरा आघात पहुंचा है। उन्हें संभालने के लिए उनके भाई बादशाह भी पंजाब से मुम्बई आ गए हैं। आज ओशिवरा में अंतिम विदाई देने के लिए शहनाज , सिद्धार्थ की माँ रीता शुक्ला के साथ दिखीं।
सिद्धार्थ अंधेरी में अकेले रहते थे जबकि उनकी माँ और बहन मलाड में रहते हैं। कोरोना के समय मे कई गरीबों की मदद भी सिद्धार्थ ने की थी।
इतने कम समय मे अचानक चले जाने से छोटे पर्दे की दुनिया को धक्का लगा है।
उनके घर वरुण धवन, जान कुमार शानू सहित कई सितारे पहुँचे।
सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर को पहले उनके निवास अंधेरी ले जाने का विचार था लेकिन बाद में प्लान बदलकर सीधे ओशिवरा श्मशान घाट ले जाया गया।
कुछ सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ ने , अपनी सहयोगी स्टार शहनाज की गोद मे ही दम तोड़ा, जब उन्हें अटैक आया था।
शहनाज ने भी कहा कि सुबह सिद्धार्थ का शरीर ठंडा पड़ चुका था।
सिद्धार्थ ने मशहूर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी-7 , २००८-२०१६ के बीच चर्चित सीरियल बालिका वधू, २०१७-१८ में आई सीरियल दिल से दिल तक , शक्ति अस्तित्व के एहसास की (२०१६), ससुराल सिमर का (२०११-२०१८), लव यू जिंदगी , नमक इश्क का, बाबुल का आंगन छूटे ना, इंडियाज गाट टैलेंट, किचेन चैंपियन, रंग बदलती ओढ़नी, एक श्रृंगार स्वाभिमान, जाने पहचाने, मिले जब हम तुम, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल -३ जैसे कई सीरियल में काम किया और घर घर मशहूर हुए थे।
'वर्ल्डस बेस्ट मॉडल ' - २००५ का खिताब उन्होंने जीता जिसमे एशिया, लैटिन अमेरिका, यूरोप से ४० से ज्यादा प्रतियोगी शामिल थे।
२००८ में आई सीरियल बाबुल का आंगन छूटे ना से अपने एक्टिंग की शुरुआत की।
बॉलीवुड में उन्होंने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से कदम रखा और स्पोर्टिंग रोल निभाया।
व्यक्तिगत परिचय:
1980 में रिजर्व बैंक के सिविल इंजीनियर अधिकारी अशोक शुक्ला के घर जन्मे सिद्धार्थ ने रचना संसद इंटीरियर डिज़ाइन स्कूल ,प्रभादेवी ,मुम्बई से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वह फोर्ट के सेंट ज़ेवियर्स स्कूल से प्राथमिक शिक्षा लिए थे। टेनिस व फुटबाल खेलों में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व भी किया था।
अपने मॉडलिंग के समय में ही सिद्धार्थ ने अपने पिता अशोक को खो दिया था। अशोक शुक्ला को फेफड़ों में शिकायत थी। सिद्धार्थ २००४ से ही सक्रिय थे।
वह दो बड़ी बहन और माँ को अपने पीछे छोड़ गए हैं।
No comments
Post a Comment