मुम्बई के साकीनाका में निर्भया कांड दोहराया गया- आरोपी गिरफ्तार/ पीड़िता का उपचार राजावाड़ी अस्पताल में जारी
तड़के शुक्रवार को कंट्रोल रूम साकीनाका में फोन गया कि एक महिला खून से लथपथ पड़ी है। लोगों ने किसी पुरुष द्वारा एक महिला को पीटने की आवाज़ सुनी थी।
मामला गुरुवार की देर रात, गणेशोत्सव की पूर्व संध्या का था। खैरानी रोड के सड़क की एक ओर पार्किंग टेम्पो के अंदर एक ३२ वर्षीय महिला की इज्जत लूटी गई।इतने से ही वे बलात्कारी नराधम नही रुके, पीटा और फिर गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी। यह टेम्पो जिसमे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई ,वह स्टेशनरी टेम्पो है, यानी ऑफिस व विद्यालय में लगने वाली वस्तुएं जैसे नोट बुक, लांग बुक, प्रिंटिंग पेपर आदि के लिए उपयोग में लाई जाती है। टेम्पो के अंदर भी खून के कई धब्बे मिले हैं। पूरा वाकया शुक्रवार की सुबह तीन बजे की है।
वाकया २०१२ में दिल्ली में चलती बस में हुई पैरामेडिकल छात्रा के साथ हुई बर्बरतापूर्ण बलात्कार और गुप्तांगों में रॉड डालने और चलती बस से फेंकने की याद ताजा कर गई। दिल्ली के इस कांड को निर्भया नाम दिया गया और पूरा देश इसके खिलाफ एकजुट हुआ था।
आज मुम्बई के साकीनाका मे निर्भया कांड को दोहराया गया। मामले में ४५ वर्षीय मधु चव्हाण को जो मुख्य अपराधी भी है, गिरफ्तार कर लिया गया और धाराओं ३०७ (हत्या की कोशिश),३७६(बलात्कार) , ३२३ ,५०४ के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अन्य की तलाश सरगर्मी से जारी है।
साकीनाका परिसर में जनता आक्रोशित है और इलाके में भय का वातावरण व्याप्त है।
साकीनाका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख ने कहा कि आरोपी मोहन उर्फ मधु चव्हाण लोकल निवासी है। पीड़िता निर्भया को मनपा के घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुम्बई पुलिस के अन्य उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम तलाशी अभियान में जुटी हुई है।
No comments
Post a Comment