भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को महाराष्ट्र में मिल रहा प्रतिसाद- सोमवार से जारी है भाजपा के चारों केंद्रीय मंत्रियों का राज्यभर में दौरा/थाने में कपिल पाटिल, सायन में नारायण राणे की यात्रा
राज्य में अगले ६ महीने में मनपा चुनाव हैं, 22 नगरपालिका,२४ नगरपरिषद और तहसील स्तर पर चुनाव सम्पन्न होने हैं।
भाजपा ने सोमवार १६ अगस्त से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत देश के २२ राज्यों में कर दी है।
इसी कड़ी में महाराष्ट्र में भी यहां से चार नए राजनेता जो हाल ही में केंद्रीय भाजपा संगठित एन डी ए सरकार में केंद्रीय मंत्री बने हैं, इस यात्रा में शामिल हुए हैं।
सोमवार को ही मुम्बई उपनगर थाने में इस जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने शिरकत की।
सायन सर्कल स्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ के कार्यालय पर केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे भी इस यात्रा में नजर आए।
इस अवसर पर मुम्बई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक कालिदास कोलम्बकर, पूर्व सांसद किरीट सोमैया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
गत ७ जुलाई को मोदी सरकार-२ के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था जिसमे ३६ नए चेहरों को जगह दी गई ,इसमें महाराष्ट्र से ४ राजनेता शामिल हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नारायण राणे के अलावा सांसद कपिल पाटिल, राज्यसभा सदस्य भागवत कराड, सांसद डॉक्टर भारती पाटिल इस मंत्रिमंडल में शामिल हैं।
भागवत कराड ने वैद्यनाथ मंदिर, परली, बीड से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जिसमे भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे उपस्थित रहीं। हालांकि मुंडे समर्थक लोग पंकजा के समर्थन में नारे लगा रहे थे और यह लग रहा था कि वे किसी और का नेतृत्व नही स्वीकार करेंगे, बाद में पंकजा मुंडे ने उन्हें ऐसा करने से रोका।
भागवत कराड ओबीसी समाज से आते हैं।
No comments
Post a Comment