0 मुम्बई के सायन में भाजपा का लोकल में प्रवास की अनुमति को लेकर जेल भरो आंदोलन/ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विधायक तमिल सेलवन, प्रसाद लाड, कालिदास कोलम्बकर समेत कई शीर्ष नेताओं ने किया आंदोलन। - Khabre Mumbai

Breaking News

मुम्बई के सायन में भाजपा का लोकल में प्रवास की अनुमति को लेकर जेल भरो आंदोलन/ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विधायक तमिल सेलवन, प्रसाद लाड, कालिदास कोलम्बकर समेत कई शीर्ष नेताओं ने किया आंदोलन।

मुम्बई, ६ अगस्त २०२१

आज मुम्बई के सायन में भाजपा के स्थानीय नेताओं ने मुंबईकरों की भारी समस्या को देखते हुए राज्य की अघाड़ी सरकार पर मुम्बई लोकल ट्रेनों में सफर को लेकर दबाव बनाने का प्रयास तेज करते हुए तीव्र आन्दोलन किया।

भाजपा की मांग है कि जिन्हें वैक्सीन को डोज लग चुकी है ,उन्हें लोकल में सफर करने दिया जाए।कई रेलवे यात्री संस्थाओं ने भी इसका आग्रह किया है। 
कोरोना काल मे बहुतेरे लोग नौकरी की समस्या से परेशान हुए हैं, आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते  लोग निजी वाहन का खर्च नही वहन कर सकते। टैक्सियों ऑटो के महंगे किरायों की मार झेल रहे आम मुंबईकरों की कमर टूट सी गई है।
ऐसे में अब जबकि टीकाकरण भी तीव्र गति से जारी है और बहुत से लोग टीकाकरण करवा चुके हैं, उन्हें  लोकल से यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए।

(बाएं से- प्रसाद लाड़, राजेश शिरवाडकर,चंद्रकांत दादा पाटिल, कालिदास कोलम्बकर समेत अन्य)

 इस आंदोलन में स्थानीय विधायक कैप्टन तमिल सेलवन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक प्रसाद लाड, वडाला से विधायक कालिदास कोलम्बकर, सायन जिल्हाध्यक्ष राजेश शिरवाडकर समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद रहे।
प्रसाद लाड ने कहा है कि यदि राज्य सरकार आम जनता की इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में नही लेती है तो यह आंदोलन और तीव्र रूप लेगा।
गौरतलब हो कि इस मामले में मुम्बई उच्च न्यायालय ने राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार से १२ अगस्त तक  जवाब मांगा है।

No comments