मनसे प्रमुख के घर चंद्रकांत दादा पाटील/औपचारिक मुलाकात या मनपा चुनाव से पहले भाजपा -मनसे गठबंधन के संकेत?
भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील ने आज राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके घर पर मुलाकात की है। मुलाकात औपचारिक रही है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका के होने वाले चुनाव के पहले भाजपा मनसे के साथ गठबंधन तो नहीं करने जा रही है ।
कल गुरुवार को चंद्रकांत दादा पाटिल ने बताया कि मनसे प्रमुख का अन्य राज्यों के प्रति जो रुख है वह भाजपा को स्वीकार नहीं है, फिर भी क्योंकि उनसे मिलना जरूरी है इसलिए हम मुलाकात जरुर करेंगे ।
गौरतलब हो कि राज ठाकरे वर्तमान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं। 2006 में उन्होंने शिवसेना से अलग होकर अपनी नई पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई और पहली बार मनपा चुनाव में 28 नगरसेवक भी चुनकर आए थे।
(बाएं से चंद्रकांत दादा पाटिल- भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष, मनसे प्रमुख राज ठाकरे)
मुंबई में 227 नगरसेवकों वाली मुंबई महानगर पालिका का चुनाव अगले वर्ष 2022 में फरवरी में होने जा रहा है। वर्तमान में मनपा का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो जाएगा। भाजपा और शिवसेना का गठबंधन 25 वर्ष से भी अधिक समय का मनपा में रहा है लेकिन 2019 में विधानसभा चुनाव के पहले हुए गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों ने मिलकर बहुमत सीटें जीती थी ; लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद के चलते शिवसेना ने भाजपा का समर्थन करने से मना कर दिया था और बाद में परस्पर विरोधी विचारधारा की पार्टियां राकांपा और कांग्रेस को लेकर राज्य में महा विकास आघाडी सरकार का गठन कर दिया, और इस आघाड़ी सरकार के मुख्यमंत्री शिवसेना के पक्ष प्रमुख उद्धव बाला साहब ठाकरे हैं।
2017 के मुंबई मनपा चुनाव में भाजपा शिवसेना ने मिलकर 227 में से 179 सीटें हासिल की थी।
उल्लेखनीय है कि मुम्बई मनपा के अलावा १७ अन्य नगरपालिकाओं का भी कार्यकाल शीघ्र ही समाप्त हो रहा है।
No comments
Post a Comment