0 विश्व की श्रेष्ठतम अभिनेत्री एंजिलीना जॉली ने अफगानी लड़की की मदद के लिए लगाई गुहार- अपने मानव अधिकारों के लिए लड़ रहे अफगान के लोग, कर रहा है तालिबान अत्याचार- ऐंजिलिना जॉली - Khabre Mumbai

Breaking News

विश्व की श्रेष्ठतम अभिनेत्री एंजिलीना जॉली ने अफगानी लड़की की मदद के लिए लगाई गुहार- अपने मानव अधिकारों के लिए लड़ रहे अफगान के लोग, कर रहा है तालिबान अत्याचार- ऐंजिलिना जॉली

ऐंजिलिना जॉली को अफगानिस्तान की एक लड़की ने पत्र लिखा और बचाने की अपील की है।
ऐंजिलिना ने कहा है कि अफगानिस्तान बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा है।पुरुषों पर अत्याचार हो रहे हैं।महिलाओं, बच्चियों के साथ जुल्म हो रहा है। लोग जान बचाकर भाग रहे हैं।ऐसे नाजुक परिस्थिति में दुनिया भर के शक्तिशाली देश चुप्पी साधकर बैठे हैं।

उन्होंने अपील की है कि शक्तिशाली राष्ट्र आगे आएं और उन सामान्य लोगों के अधिकारों की रक्षा करें। मानवता का गला घोटा जा रहा है।
 गौरतलब हो कि तालिबान ने सत्ता हासिल करने के बाद सरकारी महिला कर्मचारियों को निकाल दिया है।महिला न्यूज़ एंकरों को घर बिठा दिया गया है। महिलाओं को हीलवाली चप्पलें और नेलपॉलिश लगाने तक पर रोक लगा दी गई है।

ऐंजिलिना जॉली अमेरिका की सबसे मंहगी और फेमस हॉलीवुड अभिनेत्री हैं। कई गोल्डन अवार्ड उनके नाम रहे हैं। उनके अफगानी लड़की को बचाने के इंस्टाग्राम पर किये अपील को कुछ ही घण्टो में 45 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। 

फेसबुक के सीओओ  शेरील सैंडबर्ग भी उनके प्रशंशक हैं। ऐंजिलिना ने कहा है कि अफगानिस्तान में अब लोग फ्री होकर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखने से  भी डर रहे हैं।
४६ वर्षीय  ऑस्कर अवार्ड विजेता अभिनेत्री ऐंजिलिना ने कहा कि वह सोशल अप्प पर हमेशा अफगानिस्तान के लिए आवाज़ उठाएंगी।

जिस युवा लड़की ने ऐंजिलिना को पत्र लिखकर विस्तार से बताया कि इन हालातों में स्कूल जाना दुर्लभ हो गया है,  जीना बहुत मुश्किल होता जा रहा है और वह डरी हुई है, उससे अभिनेत्री बहुत आहत हुई हैं। इसके चलते उन्होंने पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।


खबर यह भी आई है कि काबुल एयरपोर्ट से 150 भारतीयों को तालिबानी आतंकियों ने अगुवा कर लिया था पर बाद में उनके पासपोर्ट चेक करने के बाद उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया है।


इंस्टाग्राम- ऐंजिलिना जॉली 
https://www.instagram.com/p/CSzXXUHLzXt/?utm_source=ig_web_copy_link


No comments