0 मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भूस्खलन के चलते दीवार गिरी- २४ की मौत / मौके पर एनडीआरएफ टीम मौजूद। प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक - मृतकों को दो लाख ,घायलों को पचास हजार की प्रधानमंत्री राहत कोष से मिलेगी मदद। - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भूस्खलन के चलते दीवार गिरी- २४ की मौत / मौके पर एनडीआरएफ टीम मौजूद। प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक - मृतकों को दो लाख ,घायलों को पचास हजार की प्रधानमंत्री राहत कोष से मिलेगी मदद।

आज मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई के चेंबूर और विक्रोली इन दो अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन के चलते दीवार गिरी है जिसमें 24 लोगों के मरने की बात कही गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरा शहर कांप गया है।
चेम्बूर के माहुल गांव के  भारत नगर एरिया में एक दीवार के गिर जाने से स्लम में रह रहे लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोगों की डेड बॉडी को चेंबूर में स्थानीय लोगों ने निकाला जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम पहुंची थी। टीम ने 2 लोगों के शव को निकाला है ।अन्य 5 लोगों के गंभीर रूप से फंसे होने की आशंका है । एनडीआरएफ इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने यह जानकारी दी है।
गौरतलब हो कि एक दिन पहले ही मुंबई के इन इलाकों में भारी बरसात भी हुई है।
 विक्रोली में ग्राउंड प्लस 1 मंजिला इमारत की दीवार गिरने से लगभग 9 लोगों की मौत बताई जा रही है। पांच से छह शवों को निकाला जा चुका है। अन्य 5 लोगों की निकाले जाने की मशक्कत जारी है। एनडीआरएफ टीम यानी नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स द्वारा भूस्खलन होने के कारण यह घटना घटी है, ऐसी जानकारी दी गई है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम- विक्रोली जोन ने घटना की पुष्टि की है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना का संज्ञान लेते हुए ट्वीट कर गहरा खेद प्रकट किया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों को २ लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के परिवारजनों को पचास हजार  की मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष  से दिए जाने का ऐलान किया गया है।

No comments