महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री व कांग्रेसी नेता कल थामेंगे भाजपा का दामन/मनपा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका/
उत्तर भारतीय समाज मे अपनी दमदार छवि के लिए जाने जानेवाले प्रमुख नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृपाशंकर सिंह का नाम हमेशा ही लिया जाता रहा है।
कलीना ,सांताक्रुज से ३ बार विधायक ,राज्य के गृह मंत्री का पद संभाल चुके राज्य के दिग्गज नेताओं में से एक कृपा बीते कई महीनों से भाजपा नेताओं जैसे देवेंद्र फडणवीस- पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष- प्रसाद लाड़, प्रदेश अध्यक्ष- चंद्रकांत पाटिल आदि के संपर्क में रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस से सितंबर २०१९ में ही इस्तीफा दे दिया था।भाजपा सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद ३७० के हटाए जाने का पुरजोर समर्थन किया था।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच चक्र में भी रह चुके हैं।
उनके भाजपा में शामिल होने होने की अटकलें पहले भी कई बार उठी हैं।
इस बार भाजपा मुम्बई कार्यालय की ओर से सचिव मुकुंद कुलकर्णी द्वारप्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि हुई है। कल बुधवार दोपहर १२ बजे की इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ,प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल की मौजूदगी में सिंह शामिल होंगे।उनके अलावा दिग्गज राज्यमंत्री रहे दिवंगत रावसाहेब कदम के पुत्र यतीन कदम् भी शामिल होंगे, वह फिलहाल नाशिक सीट से विधान परिषद सदस्य हैं।
बता दें कि मुम्बई मनपा चुनाव अगले ७ महीनों में है।ऐसे में कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
No comments
Post a Comment