0 सायन के अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन कैंसर शेल्टर के पास भूस्खलन, विहिप पदाधिकारियों की सजगता से बड़ा हादसा टला, सुरक्षा दीवार बनाने के लिए मनपा सहायक आयुक्त को लिखा पत्र- प्रसाद लाड़ - Khabre Mumbai

Breaking News

सायन के अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन कैंसर शेल्टर के पास भूस्खलन, विहिप पदाधिकारियों की सजगता से बड़ा हादसा टला, सुरक्षा दीवार बनाने के लिए मनपा सहायक आयुक्त को लिखा पत्र- प्रसाद लाड़

मुम्बई, २० जुलाई 

आज सुबह सायन कोलीवाड़ा में विश्वहिंदू परिषद संचालित समर्थ हनुमान टेकड़ी के  निकट परिसर में विहिप संचालित श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन , के निकट भूस्खलन हुआ । इस भूस्खलन से कुछ बड़े पत्थर नीचे तक आ गए जहां कई लोग स्लम में रहते हैं। लगभग १२-१५ परिवारों को वहां से हटाकर पर्यायी व्यवस्था के रूप में बगल के ही एक मनपा स्कूल में ठहराया गया है। 

यह रुग्ण सेवा सदन कैंसर पीड़ितों के लिए  रहने हेतु एक  ऐसा प्रकल्प है जहां देश के कई कोने से लोग रह रहे हैं। मुम्बई के टाटा हॉस्पिटल में इलाज के लिए  कैंसर पीड़ित आते हैं, जिनके पास रहने का ठिकाना नही होता, ऐसी स्थिति में यह रुग्ण सेवा सदन इनका सहारा बनता है।

भूस्खलन मामले की जानकारी तुरंत विहिप पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय विधान परिषद सदस्य व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ को दी गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रसाद लाड़ व अन्य सहयोगियों ने स्थल पर आकर मौके पर खतरे में रह रहे १२-१५ कुटुंबियों को मनपा स्कूल में अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था कराई।
(भाजपा आमदार व प्रदेश उपाध्यक्ष- प्रसाद लाड़)

इस बारे में  प्रसाद लाड़ द्वारा लिखित रूप से  कार्यकारी अभियंता- मुम्बई झोपड़पट्टी सुधार मंडल,  वरिष्ठ निरीक्षक-स्थानीय पुलिस स्टेशन अंटोप हिल व स्थानीय मनपा एफ उत्तर वार्ड के सहायक आयुक्त गजानन बेल्लार को पत्र देकर तुरंत सुरक्षा दीवार बनाने का निवेदन किया गया है। सहायक आयुक्त ने सुरक्षा दीवार जल्द ही बनाये जाने को लेकर सहमति जताई है।

 विहिप पदाधिकारियों की त्वरित सजगता से एक भावी  घातक घटना को टाला जा सका। 

प्रसाद लाड़ ने आम जनता से अपील की है कि जहां भी ऐसी घटना होने की आशंका हो वहां तुरंत स्थानीय प्रशाषन के संज्ञान में मामले को लाएं, ताकि  समय रहते तुरंत निवारण किया जा सके।

    (मनपा एफ उत्तर वार्ड - माटुंगा)

गौरतलब हो कि पिछले दिनों ही भूस्खलन के चलते चेम्बूर के भारत नगर और विक्रोली में २५  लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए थे।
मुम्बई में पिछले कुछ दिनों से भारी बरसात भी हुई है जिसके चलते ऐसे मामले अधिक प्रकाश में आ रहे हैं।

No comments