0 यूपी में फिर से खिला कमल- जि. पं. चुनाव में मारी बाजी । ७५ में से ६६+ सीटें जीती। सायकल हुई पंचर/ मोदी, शाह,राजनाथ ने दी बधाई। - Khabre Mumbai

Breaking News

यूपी में फिर से खिला कमल- जि. पं. चुनाव में मारी बाजी । ७५ में से ६६+ सीटें जीती। सायकल हुई पंचर/ मोदी, शाह,राजनाथ ने दी बधाई।



उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि 75 सीटों में 65 से ज्यादा सीटें जीत कर दिखाएंगे और भाजपा अपने इस दावे पर सफल भी हुई है।

भाजपा+ ने 75 में से 67 सीटों पर विजय हासिल की है; इसमें 1 सीट भाजपा की सहयोगी अपना दल की है / भाजपा ने न केवल अपने घरों में जीत हासिल की बल्कि समाजवादी पार्टी की भी कई जिलों में जीत का  परचम लहराया। समाजवादी पार्टी का बहुत ही मजबूत गढ़ इटावा माना जाता है ;यहीं से सपा प्रत्याशी को निर्विरोध चुना गया/  वैसे इटावा में भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था / 

अयोध्या में हुई सपाइयों -भाजपाइयों के बीच मार पीट तो प्रतापगढ़ में दिया धरना

शनिवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपाइयों ने प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी  क्षमा सिंह, पति पप्पन सिंह, संसद सदस्य- प्रतापगढ़ के संगमलाल गुप्ता ,विधायक अभय कुमार धीरज, जिला अध्यक्ष हरि ॐ मिश्र व   भाजपा सहयोगी अपना दल विधायक राजकुमार पाल धरने पर बैठे नजर आए।

इन्होंने योगी आदित्यनाथ को पत्र दिया जिसमें आरोप लगा है कि जिलाधिकारी ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के साथ मिलीभगत की है।

हालांकि शाम को ज. द. लो. प्रत्याशी माधुरी पटेल ने भाजपा की क्षमा सिंह को मिले ३ मत के मुकाबले ४० मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

प्रयागराज में डॉक्टर वी के सिंह भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। यहां भी पुलिस प्रशाषन और सपाइयों के बीच मामला गरम देखा गया।

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में लड़े भाजपा- सपा कार्यकर्ता

फिरोजाबाद में भाजपा समर्थित पूर्व मंत्री जय वीर सिंह की बहू और सपा समर्थित प्रत्याशी रुचि यादव के बीच मुकाबले में भाजपा ने विजय हासिल की। इस मामले में सपाइयों ने जिला अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया।
अयोध्या में भाजपाइयों ने सपा पंचायत सदस्य मान सिंह को वांटेड बताकर उनकी गिरफ्तारी पर जिद कर दी ।पुलिस के सामने ही दोनों पार्टी के कार्यकर्ता लड़ पड़े, उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। 
इस मामले में सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए पुलिस की मदद से सपाइयों को मारा पीटा व महिला सदस्यों के साथ भी दुर्व्यवहार किया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने आसानी से हीट दर्ज की। मेरठ व सहारनपुर के ९ जिलों में सिर्फ बागपत को छोड़कर भाजपा को सभी जगहोंमे श्रेय मिला।बागपत में काफी उतार चढ़ाव के बीच  राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

कानपुर व अन्य जिलों में भी भाजपा विजयी रही।फर्रुखाबाद में सपा छोड़कर भाजपा में आई मोनिका यादव व सपा सपा समर्थित सुबोध यादव के बीच मतांतर ६ वोटों का रहा पर भाजपा विजयी हुई।

 मुस्लिम बाहुल्य अलीगढ़ में भी भाजपा जीती ,यहां पूर्व सपा विधायक जफर आलम को पुलिस ने चुनाव स्थल पर जाने से रोक दिया था।


कुछ प्रमुख स्थानों जैसे इटावा से अभिषेक, गाजियाबाद- ममता, गोरखपुर से साधना सिंह,  चित्रकूट-  अशोक कुमार, वाराणसी- पूनम मौर्या, अलीगढ़- विजय सिंह, कानपुर देहात-नीरज रानी, कानपुर शहर- स्वप्निल सिंह, जौनपुर- श्रीकला रेड्डी, प्रयागराज - डॉक्टर वी के सिंह(विजय कुमार सिंह), रामपुर-ख्याली राम लोधी,  रायबरेली-रंजना चौधरी,  लखनऊ- आरती रावत व हाथरस से सीमा उपाध्याय जीते हैं।




भाजपा ने अपनाई हर जिले के लिए नई रणनीति

 स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हर जिले के लिए हमने नई रणनीति बनाई थी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं ने अपना दम लगा दिया था। हम हर क्षेत्र तक पहुंचे और इस अपार विजय के फलस्वरूप हम कार्यकर्ताओं व जनता के आभारी हैं। अपने 5 साल के कामों का पूरा लेखा-जोखा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले हर गांव तक पहुंचाया जाएगा।

 बागी जि प सदस्यों की हुई घरवापसी

 दरअसल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में 1000 से ज्यादा उन सदस्यों पर भाजपा ने विशेष रूप से ध्यान दिया जो भाजपा को छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़े थे और विजयी भी हुए थे, बाद में भाजपा ने निर्दलीय जीते जिला पंचायत सदस्य गणों को फिर से घर वापसी की और भाजपा में शामिल कर लिया।

 बसपा आउट, सपा सिर्फ पांच, निखरी भाजपा:

सपा ने पिछले चुनाव में ६३ सीटें पाई थीं जबकि इस बार भाजपा ने वह रिकॉर्ड तोड़कर ६७ सीटों का नया कीर्तिमान बनाया है। 

 भाजपा ने  चुनाव जीतने के लिए किया सत्ता का दुरुपयोग- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश यादव सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सत्तासीन भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं का अपहरण, जिलाधिकारियों से सांठगांठ व पुलिस बल का प्रयोग किया है।

वैसे कहा यह भी जा रहा है कि बसपा के हटने का भी फायदा भाजपा को मिला है।सपा इस बार सिर्फ पांच सीटें प्राप्त कर सकी।इतने घटिया प्रदर्शन के लिए स्थानीय स्तर और सपा नेताओं के खराब प्रबंधन को भी जिम्मेदार माना जा रहा है।

इस अभूतपूर्व विजय के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनमानस का आभार व्यक्त किया है।


No comments