0 एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजी केमिकल कंपनी-पुणे में लगी आग; १८ लोगों की हुई मौत/कुछ अन्य लापता/ ६ फायर इंजन मौके पर मौजूद/प्रधानमंत्री ने जताया शोक - Khabre Mumbai

Breaking News

एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजी केमिकल कंपनी-पुणे में लगी आग; १८ लोगों की हुई मौत/कुछ अन्य लापता/ ६ फायर इंजन मौके पर मौजूद/प्रधानमंत्री ने जताया शोक

महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी ही दर्दनाक खबर आ रही है। पुणे के एसवीएस टेक्नोलॉजी नामक केमिकल कंपनी में आज अचानक आग लग जाने से यहाँ काम करने वाले १८ लोगों की मौत हो गई है। इस यूनिट में 37 लोग उस वक्त अंदर काम कर रहे थे जिस समय यह भीषण आग लगी। यूनिट में सैनिटाइजर निर्माण का काम हो रहा था।
मौके पर ६+२ फायर इंजन को काम पर लगाया गया,  20 कर्मचारियों को बड़ी मुश्किल के बाद बचाया जा सका है।

यूनिट के कैंपस पर बहुत ही मोटा भीषण काला धुआं देखा गया कई लोग उसे देखने के लिए खड़े रहे जबकि कई अन्य अपनी जान को खतरे में देखकर सुरक्षा के मद्देनजर गेट की तरफ भाग गए।

फायर विभाग के अनुसार आज उसको चलेगी जिस समय प्लास्टिक पैकिंग मैटेरियल से पैकिंग का काम चल रहा था। पैकिंग यूनिट में चिंगारी भड़की और आस पास प्लास्टिक अधिक होने से आग अधिक भड़क उठी। कुछ अन्य मजदूर लापता हुए हैं।उनकी भी तलाश जारी है।

एस वी  एस एक्वा टेक्नोलॉजी केमिकल कम्पनी पुणे के  मुलशी तहसील के पीरांगट औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। कुल आठ फायर इंजन मौके पर आए।जिनमे ६ पुणे मेट्रोपोलिटन रीजनल डेवलपमेंट और २ महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से हैं।

आग की जानकारी ५ बजे शाम के लगभग मिली और उस पर ६.४५ तक नियंत्रण पाया जा सका। यह कम्पनी हवा, पानी व सतह में रासायनिक ट्रीटमेंट की चीजें, सैनिटाइजर का निर्माण करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृत व्यक्तियों के परिजनों को २ लाख व घायल हुए लोगों को ५०,०००  राशि की मदद की घोषणा की है।

No comments