असीम गुप्ता का रेल महाप्रबंधकों को निर्देश- क्यू आर कोड दिए जाएं रेलवे पास में/ किसी भी स्मार्ट फ़ोन से चेक हो सकेगी फर्जी यात्रियों की पहचान।फेक आईडी बनाकर यात्रा करनेवालों की संख्या बढ़ी।आम मुंबईकरों को करना पड़ेगा और इंतज़ार।
महाराष्ट्र राज्य के आपदा प्रबंधन, राहत व पुनर्वसन विभाग के प्रधान सचिव असीम गुप्ता ने केंद्रीय व पश्चिमी रेल मंडल के दोनों महा प्रबंधकों को लेटर जारी किया है।
इस निर्देश के अनुसार आपदा प्रबंधन की वेबसाइट से अत्यावश्यक सेवाओं व ऐसी अन्य सेवाएं जिन्हें रेल से यात्रा की मंजूरी दी गई हो, उन्हें यूनिवर्सल पास जारी किया जाए।पास में क्यू आर कोड भी लगाया जाए।
इस कोड को किसी भी स्मार्ट फ़ोन से या एप्प्स स्कैन किया जा सकेगा।
निर्देशित मंजूरी वाले क्षेत्र की कंपनियां इस साइट पर खुद को पंजीकृत करेंगी।
इसके बाद इन कम्पनियों में कार्यरत व्यक्ति को अपनी डिटेल, आई कार्ड ,फ़ोटो अपलोड करनी होगी। ऑटोमेटेड सिस्टम द्वारा वेरीफाई होकर पास दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि इस जानकारी के बाद तुरंत लाइफ लाइन आम मुम्बई करों के लिए शुरू होने की अटकलों पर फिलहाल कुछ समय के लिए विराम तो लग ही गया है।
यह निर्देश ऐसे समय मे आया है जब फर्जी आई कार्ड बनाकर उम्मीद से बहुत अधिक लोग ट्रेनों में यात्रा करते देखे जा रहे है।
Https://msdmacov19.mahait.org इस वेबसाइट पर जाकर क्यू आर कोड की जानकारी ली जा सकती है।
असीम गुप्ता ने कहा है कि एम सी जी एम द्वारा जारी नियमो के तहत मेट्रो, मोनो या लोकल में कोविड संबंधित नियमो को ध्यान में रखकर यदि कोई अवैध रूप से यात्रा करता /करती है,उसे ५०० रुपये का दंड किया जा सकता है।
No comments
Post a Comment