0 मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा की मराठा रिजर्वेशन को लेकर मुंबई में महा बाइक रैली । सोमैया मैदान से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक निकाली गई रैली। - Khabre Mumbai

Breaking News

मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा की मराठा रिजर्वेशन को लेकर मुंबई में महा बाइक रैली । सोमैया मैदान से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक निकाली गई रैली।

मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर level-3 के निर्देश जारी किए गए हैं जिसके तहत सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए, इसका निर्देश दिया गया है।

 यहां तक कि मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल में आम जनता को अभी भी चलने के दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं। सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को व अन्य जरूरी सेवाएं देने वाली सरकारी तंत्र के लोगों को मुंबई लोकल में चलने की इजाजत दी गई है।

 हालांकि रोज संक्रमित होने वाले मामलों में गिरावट जरूर दर्ज हुई है लेकिन इसी बीच डेल्टा प्लस वैरीअंट के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में आने के बाद से सरकार और सतर्क हो गई है। पूरे देश मे ५० मामले डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले पाए गए हैं।

 मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा ने आज इन परिस्थितियों के बीच मुंबई में मराठा रिजर्वेशन को लेकर बाइक रैली निकाली। इस विशाल बाइक रैली को सायन स्थित सोमैया मैदान से शुरू कर मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड भी सोमैया मैदान में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने के लिए उन्होंने इस मोर्चा को समर्थन दिया है और उनके सैकड़ों समर्थक मराठा समाज को रिजर्वेशन दिलाने के लिए कटिबद्ध हैं।

 प्रसाद लाड कार्यालय के द्वारा यह भी कहा गया की प्रसाद के इस आंदोलन में सहयोग के लिए उनके कार्यालय को धमकियां भी दी जा रही है।

 गौरतलब हो कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े मराठा समाज के लोगों को और अधिक आरक्षण देने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने गायकवाड कमीशन की रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए अपना अहम फैसला दिया कि यदि उन्होंने मराठा समाज के आरक्षण को लेकर  आरक्षण सीमा को बढ़ाने पर विचार किया तो यह कानून का उल्लंघन माना जाएगा ।

वही भाजपा नेता प्रसाद लाड का कहना है कि महाराष्ट्र में 5 करोड़ से अधिक मराठा समाज के लोग हैं। यदि इन सभी ने फैसला कर लिया तो सत्ता में बैठे हुए महाराष्ट्र में जो लोग हैं उन सभी का समीकरण बिगड़ सकता है। सोती हुई सरकार को जागने की जरूरत है।

 मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि और प्रमुख नेता राजन घाग के अनुसार राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में गायकवाड कमीशन की रिपोर्ट को सही ढंग से पेश नहीं किया जिसके कारण सर्वोच्च न्यायालय ने आर्थिक व सामाजिक रूप से पीड़ित मराठा समाज को रिजर्वेशन की सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया।
(मनपा मुख्य कार्यालय, सी एस एम टी तक पहुंची मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा की बाइक रैली)


 मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा की टीम ने महाराष्ट्र राज्य में लगभग हर जिले में 58 से ज्यादा रैलियां की है। पिछली बार भी कई रैलियां हो चुकी है लेकिन मुंबई की इकाई ने अब तक कोई रैली नहीं की थी। इसलिए उन्होंने आज रविवार के दिन मुम्बई में विशेष रूप से बाइक रैली करने का फैसला लिया था। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग महंगी मोटरसायकिल व महंगी कारों में शामिल हुए।

(सायन सर्कल -भाजपा नेता व एमएलसी प्रसाद लाड के नेतृत्व में निकली बाइक रैली का दृश्य)

 उल्लेखनीय है कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक पहुंचने के बाद पुलिस प्रशाषन ने इस रैली को रोकने की भी कवायद की।

मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा के संयोजक राजन घाग ने कहा कि 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अगले महीने जुलाई में घोषित होने वाले हैं, लेकिन इसके बाद मराठा समाज के विद्यार्थियों को जो शैक्षणिक रूप से आर्थिक रूप से और सामाजिक रूप से शोषित हैं ;उन्हें प्रवेश लेने में कई समस्याएं आने वाली है। उनके अनुसार मराठा समाज के लोगों के साथ अन्याय हुआ है ।उन्हें जल्द से जल्द सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण दिए जाने की आवश्यकता है।

No comments