मुम्बई के सरकारी लसीकरण केंद्रों पर आज वैक्सीन नही मिलेगा/मनपा ने की पुष्टि/वैक्सीन न होने के चलते लिया फैसला।आज वैक्सीन मिलने के आसार।
मुम्बई महानगर में आज मनपा द्वारा संचालित वैक्सीनेशन केंद्रों पर आज टीकाकरण नही किया जाएगा। वैक्सीन आपूर्ति न होने के चलते आज केंद्र बन्द रहेंगे।
निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन शुरू रहेगा क्योंकि उन्होंने अपने स्तर पर वैक्सीन की आपूर्ति की हुई है। मनपा को उम्मीद है कि आज वैक्सीन की आपूर्ति हो जाएगी और कल से फिर अभियान शुरू हो जाएगा।
पिछले 24 घंटो में मुम्बई महानगर में सिर्फ 925 नए संक्रमण मामले आए हैं।लॉक डाउन प्रतिबंध का असर दिखने लगा है और संक्रमण के रफ्तार में काफी गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटो में मुम्बई महानगर से 31 लोगों की मृत्यु की भी खबर है। शहर में अब सिर्फ 16850 ही सक्रिय मामले रह गए हैं जबकि 674296 लोगों को ठीक किया जा चुका है।
No comments
Post a Comment