रिलायंस समूह की नीता अंबानी ने किया ऐलान- कोरोना से पीड़ित रिलायंस परिवार को देंगी 10 लाख, बच्चों को स्नातक तक का पूरा खर्च, पांच साल तक मिलती रहेगी पगार। दुख के वक्त में रिलायंस निभाएगा साथ
रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष व उद्योगपति मुकेश अम्बानी(रिलायंस इंडस्ट्रीज-चेयरमैन) की पत्नी नीता अंबानी ने कल घोषणा करते हुए कोरोना से जंग हार चुके अपने इम्प्लॉई के पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत दी है।
नीता ने कहा है कि जो ईम्प्लॉयी कोरोना के चलते हमे छोड़ गए ,उनके नॉमिनी को 10 लाख सीधे ट्रांसफर होंगे। परिवार को उस इम्प्लॉई द्वारा मिल रही अंतिम वेतन को अगले पांच साल तक दिया जाता रहेगा।
नीता ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए कहा है कि परिवार के बच्चों को भारत मे किसी भी शैक्षणिक संस्थान से पढ़ने के लिए स्नातक की उपाधि मिलने तक का पूरा खर्च रिलायंस फाउंडेशन देगा।
नीता ने आगे यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को होस्पिटलाइज़शन , मेडिकल की सुविधा बच्चे के स्नातक की उपाधि लेने तक रिलायंस समूह देगा।
जो भी इम्प्लॉई कोरोना से प्रभावित हुए हैं, वह रिकवरी के लिए जितना समय लगे, ले सकते हैं।उतनी छुट्टियां लें जितनी चाहिए ताकि वे रिकवर हो सकें।
नीता ने कहा कि पूरा रिलायंस समूह संकट की इस घड़ी में अपने ईम्प्लॉयी के पीड़ित परिवार के साथ है। बता दें कि नीता अंबानी फिलैंथरोपिस्ट होने के साथ ही रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्षा हैं व रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी बतौर निदेशक हैं।
No comments
Post a Comment