0 मॉरीशस केपूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 वर्ष की आयु में हुआ निधन। प्रधानमंत्री मोदी ,विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया गहरा शोक। उत्तर प्रदेश के बलिया से है श्री जगन्नाथ का वास्तविक संबंध। - Khabre Mumbai

Breaking News

मॉरीशस केपूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 वर्ष की आयु में हुआ निधन। प्रधानमंत्री मोदी ,विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया गहरा शोक। उत्तर प्रदेश के बलिया से है श्री जगन्नाथ का वास्तविक संबंध।

सात समंदर पार मारीशस में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ही उच्च पदों पर आसीन रह चुके अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन 91 वर्ष की आयु में कल हो गया। उनकी क्षति भारत के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी मॉरीशस के लिए।


 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित देश के तमाम वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

डॉ एस. जयशंकर-ट्वीट

        कौन हैं अनिरुद्ध जगन्नाथ-

 श्री अनिरुद्ध जगन्नाथ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से संबंध रखते हैं।

 इनके पूर्वज पिता श्री विदेशी यादव एवं चाचा श्री झुलई यादव को अंग्रेजों ने सन १८७३ में जहाज से मॉरीशस भेजा था। मॉरीशस में इनके पूर्वजों को गन्ने की खेती करने का काम दिया गया था। मजदूर के रुप में इनके पूर्वजों ने मॉरीशस में गन्ने की खेती की थी ।इस प्रकार बलिया के केरसडा थाने के अंतर्गत अथिलपुरा गांव के मूल निवासी यादव बंधु मॉरीशस पहुंचे थे। आज यही परिवार मॉरीशस का सबसे प्रतिष्ठित परिवार माना जाता है।

 वर्तमान में अनिरुद्ध जगन्नाथ के पुत्र प्रविंद्र जगन्नाथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत हैं।

        भारत से संबंध

 यह उल्लेख करना आवश्यक है कि श्री अनिरुद्ध जगन्नाथ को हिंदी भाषा से विशेष प्रेम रहा। प्रवासी भारतीय सम्मान की परंपरा भारत में जब से शुरू हुई , उल्लेखनीय है कि इस कड़ी में  सबसे पहला सम्मान अनिरुद्ध जगन्नाथ को ही दिया गया था। उनके बेटे प्रविंद जगन्नाथ जो कि वर्तमान में मॉरीशस के प्रधानमंत्री हैं, वह मिलिटेंट समाजवादी आंदोलन के नेता भी हैं।

 (भारत के  केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके साथ हुई पिछली मुलाकात की तस्वीर भी साझा की है। साभार- ट्वीटर)

No comments