0 वसई मानिकपुर पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार । कई लोगों को फर्जी आईकार्ड के बल पर लूटा। - Khabre Mumbai

Breaking News

वसई मानिकपुर पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार । कई लोगों को फर्जी आईकार्ड के बल पर लूटा।

कानून और अपराध दोनों साथ साथ चलते हैं और कई बार अपराधी इतने शातिर हो जाते हैं कि वह अपने आप को कानून का ही सिपहसालार बता कर आम लोगों को कानून का ही चोला पहनकर धमकाते हैं, डराते हैं और उन्हें लूटते हुए हैं। 

ऐसे अपराधियों का पर्दाफाश तब तक नहीं होता जब तक इन से पीड़ित सामान्य जन प्रशासन के पास फरियाद लेकर नहीं पहुंचते और ऐसे अपराधियों पर गोरखधंधा चलता ही रहता है।

 ठीक है ऐसा ही मामला मुंबई उपनगर से सटे वसई का है जहां वसई मानिकपुर पुलिस ने पोरस जोखी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

  कैसे फंसाया पोरस  विराफ़ जोखि नाम के फर्जी पुलिस अधिकारी ने-

 जानकारी के अनुसार पोरस जोखि ने किसी बड़े काम का महानगर पालिका से कॉन्ट्रैक्ट लिया था और उसी काम में अपनी जान पहचान के लोगों को इन्वेस्ट करना के लिए समझाया  और उन लोगों को लालच भी दिया कि उनके पैसे बहुत ही कम समय में इस कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से दोगुने हो जाएंगे/  पोरस को जानने वाले लोगों ने उसके कहने से उसमें पैसा भी इन्वेस्ट किया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उन्हें पैसे वापस नहीं मिल रहे थे, तब उन्होंने पोरस से पैसे का तगादा करना शुरू किया।

(फ़र्जी आइडेंटिटी कार्ड जिसमे भारत सरकार की राजकीय मुद्रा भी चिन्हित है। इस कार्ड को देखकर कोई भी सहजता से पुलिस अधिकारी मान लेगा।)

 लोगों को किस तरह डराया-

 पोरस ने बाकायदा फर्जी पुलिस आईडेंटिटी कार्ड दिखाकर उन्हें अपने आप को पुलिस वाला बताया, ऊंची पहुंच दिखाकर उन्हें डराया। और उसने  यह भी कहा कि उसके देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा जी से भी संबंध है और वह वसई के विधायक को भी अच्छी तरीके से जानता है। इतनी ऊंची पहुंच होने की वजह से उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसलिए भलाई इसी में है कि वे लोग चुप रहें और इस बारे में किसी से कोई बात ना करें ;लेकिन कुछ समय बाद इन पीड़ितों में से कुछ लोगों ने मिलकर वसई पुलिस थाने में इस फर्जी पुलिस वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद वसई- मानिकपुर पुलिस ने तथाकथित फर्जी कानून के रखवाले को अपनी गिरफ्त में ले लिया है ।

पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में जुटी है कि पोरस ने इसके पहले और कितने लोगों को इसी तरह ठगा है और कितने पीड़ित इस तरह इसके षड्यंत्र के शिकार हो चुके हैं।

No comments