0 २६ मई तक कोविशेल्ड वैक्सीन की आपूर्ति महाराष्ट्र को नही- आदर पूनावाला/ १मई से अब तक १८-४४ आयु को सिर्फ २.१५ लाख टीका लगा/ - Khabre Mumbai

Breaking News

२६ मई तक कोविशेल्ड वैक्सीन की आपूर्ति महाराष्ट्र को नही- आदर पूनावाला/ १मई से अब तक १८-४४ आयु को सिर्फ २.१५ लाख टीका लगा/

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी दी है कि राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला से टेलीफोन पर चैट हुई है।

 इस बातचीत में पूनावाला ने मुख्यमंत्री ठाकरे से कहा है कि 26 मई तक वह कोविशेल्ड की अतिरिक्त आपूर्ति महाराष्ट्र सरकार को नहीं कर पाएंगे। पूना वाला पिछले दिनों लंदन चले गए हैं। उनका बयान था कि उन्हें राज्य के कई शक्तिशाली व प्रभावशाली राजनेताओं द्वारा फोन आ रहे थे, इससे परेशान होकर उन्होंने लंदन में डेरा जमा लिया है। पूनावाला वहां वैक्सीन निर्माण के लिए २५०० करोड़ का निवेश भी कर रहे हैं।

 गौरतलब हो कि महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं और दूसरी लहर के भयंकर परिणाम देखने को मिले हैं। केंद्र सरकार द्वारा निर्णय लिए जाने के बाद 1 मई से 45 वर्ष से नीचे यानी 18 से 44 वर्ष के समूह को भी टीका लगाया जाना शुरू कर दिया गया है। 1 मई से लेकर अब तक इस समूह को सिर्फ २.१५ लाख टीके ही लग सके हैं। 

(राजेश टोपे- महाराष्ट्र कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री)


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि वर्तमान में कोविशेल्ड की तीन लाख डोसेज, और कोवाक्सिन कि ४.७९ लाख डोजेस मौजूद है।

यह वैक्सीन 18-44 आयु समूह के लिए लाए गए हैं लेकिन दूसरी खुराक लेने के लिए जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं उनके लिए वैक्सीन की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है ।

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को इस बाबत कई बार पत्र लिखकर भी सूचित किया है और निवेदन किया है कि वैक्सीन की आपूर्ति जल्द से जल्द की जा सके।  यदि समय रहते वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो पाती तो मजबूरन राज्य सरकार को 18 से 44 वर्ग के लिए लाई गई वैक्सिन का इस्तेमाल 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों व फ्रंटलाइन वर्करों के लिए करना पड़ सकता है। राज्य सरकार हर हालत में चाहती हैं कि वैक्सीन की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में समय रहते हो सके और राज्य के हर व्यक्ति को टीका समय पर लगाया जा सके।

 आपको बता दें कि फिलहाल वैक्सीन केंद्रों पर दूसरी डोज के लिए जो वाक इन की सुविधा दी गई थी अब उसे मुंबई महानगर पालिका ने निरस्त कर दिया है। अब दूसरी खुराक के लिए भी लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही आना पड़ेगा। गौरतलब हो कि पिछले हफ्तों से महाराष्ट्र में 60,000 से अधिक के रोजाना आ रहे हैं ।

आज पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 57000 के लगभग मामले आए हैं ।हालांकि मुंबई महानगर में संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सफलता मिली है । जहां अप्रैल के पहले हफ्ते में 11000 से अधिक मामले मुंबई में आ रहे थे वहां अब 4000 से कम हो गए हैं।लगभग 3900 के आसपास अब नए संक्रमित मामले मुंबई महानगर क्षेत्र में मिल रहे हैं जिससे लोगों में संक्रमण को लेकर सुधार होने के आसार दिख रहे हैं। टोपे ने कहा हालांकि महाराष्ट्र में 12 जिलों में मामले कम हुए हैं पर अब भी कई जगहों पर मामले कम नही हुए हैं और आंकड़ा ५० हजार से अधिक होना अब भी सरकार के लिए चिंताजनक है।

फिलहाल कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में 15 मई तक कडे नियम लगाए गए हैं ।बिना आवश्यकता के यात्रा करने वालों को  दंड व अन्य कानूनी नियमो के तहत रोक जा रहा है ।सिर्फ अत्यावश्यक कार्य के लिए ही लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

No comments