0 रेस्टोरेंट मालिक नवनीत कालरा पर केस दर्ज। १४-१८ हजार के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को ७० हजार में बेचने का आरोप । दक्षिण दिल्ली पुलिस ने कन्संट्रेटर किए जप्त। 7500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कालरा ने बेचे। - Khabre Mumbai

Breaking News

रेस्टोरेंट मालिक नवनीत कालरा पर केस दर्ज। १४-१८ हजार के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को ७० हजार में बेचने का आरोप । दक्षिण दिल्ली पुलिस ने कन्संट्रेटर किए जप्त। 7500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कालरा ने बेचे।

दिल्ली के होटल व्यवसाई नवनीत कालरा व उसके मैट्रिक्स सेल्यूलर कंपनी के सहयोगियों ने मिलकर 7500 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अप्रैल महीने में खरीदे थे/  लगभग सभी कंसंट्रेटर की कीमत 14 से 18000 के बीच बताई जा रही है ,जिनके इनवाइसेस दक्षिण दिल्ली पुलिस ने जप्त कर लिए हैं ;इसके आधार पर यह बात कही गई है। 

नवनीत कालरा ने कोरोनावायरस संक्रमण की भीषण महामारी के बीच ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए कंसंट्रेटर्स खरीदे थे लेकिन कालाबाजारी के फलस्वरूप 14 से 18 हजार की कीमत में खरीदी गई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को ₹70000 में देश में बेचा। न केवल 5 गुना कीमत पर कंसंट्रेटर बेचा गया बल्कि आपदा महामारी अधिनियम के नियमों को भी तोड़ा गया। 

(नवनीत कालरा-होटल व्यवसायी: फाइल फोटो)

राज्य व केंद्र सरकार ने अधिनियम जारी किया था कि ऐसे आपदा के समय में जब वैद्यकीय उपकरणों की सहायता की जरूरत सबसे अधिक है, लोगों की जानें जा रही हैं ,ऐसे वक्त में किसी भी तरह के व्यवसाय की कालाबाजारी को अंजाम नहीं देना है।

लेकिन नवनीत कालरा जैसे लोग देश के लिए कलंक की तरह हैं जिन्होंने इतने नाजुक वक्त में भी 5 गुना अधिक दाम पर जीवनदायिनी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का सौदा किया है। कालरा ने 5200 कंसंट्रेटर अप्रैल महीने में डिलीवर किए जबकि  1858 कंसंट्रेटर मई के ही शुरुआत में तीन-चार दिनों के बीच बेचे गए।

13 अप्रैल से 3 मई के बीच 7500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नवनीत कालरा ने लिए थे ।दक्षिण दिल्ली पुलिस को इनके दस्तावेज स्वरूप पर्चेस इनवाइस भी मिले हैं जिनमें अधिकांश का रेट 14 से 18000 के बीच हैं । दूसरे और तीसरे कंसाइनमेंट भी आए थे जिसमें 23 से 24000 के भाव दर्ज किए गए हैं। 

दक्षिण दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपायुक्त अतुल ठाकुर ने कहा है कि जो भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 70000 या उससे अधिक के भाव पर बेचे गए हैं उन्हें जप्त कर लिया गया है।

नवनीत कालरा और उसके मैट्रिक्स सेलुलर के सहयोगियों पर  धोखाधड़ी ,महामारी आपदा प्रबंधन नियम ,आपराधिक षड्यंत्र , वअति महत्वपूर्ण  इसेंसीएल कमोडिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को खान मार्किट के खान चाचा रेस्टोरेंट में रेड डालकर 100 से अधिक कंसेंट्रेटर जप्त किये थे। उससे पहले दिल्ली पुलिस ने लोधी कॉलोनी के टाउन हॉल रेस्टोरेंट   एंड बार होटल से भी  ९ कंसेंट्रेटर जप्त किये थे। ये दोनों होटल नवनीत कालरा से संबंधित हैं। कालरा के कई होटल दिल्ली में हैं। पिछले दो दिन में कालरा मामले में पुलिस 524 कंसेंट्रेटर जप्त कर चुकी है।

 इससे पहले नेगे, जु लोधी मार्किट, सेंट्रल मार्किट, मंडी गांव के  खुल्लर फार्म जैसे अन्य ठिकानों पर भी पुलिस छापेमारी कर चुकी है। ये सभी स्थल कालरा से संबंध रखते हैं। गुरुवार की रेड में पुलिस ने ४१९ कंसेंट्रेटर जप्त किये थे।

नवनीत कालरा ने व्हाट्सप्प ग्रुप पर ऑक्सिजन सिलिंडर सप्पलाई की बात कही थी।कई नागरिकों ने व्हाट्सअप के जरिये ,कइयों ने ऑनलाइन पोर्टल पर आर्डर दिया था। कालरा  द्वारा  २६ अप्रैल का व्हाट्सअप पर सप्लाई की चैट का स्क्रीनशॉट  इंडिया टुडे टीवी के हाथ लग गया।

नवनीत कालरा एक फ़ेमस व्यवसायी है जो दयाल ऑप्टिकल्स, मिस्टर चाउ से संबंधित है। उसके सोशल एकाउंट्स कई फिल्मी सितारों व क्रिकेटरों के साथ फोटोज से भरे पड़े हैं।

डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार नवनीत कालरा की तलाश जारी है। उसके सहयोगियों  गौरव सिंह,सतीश शेठी, विक्रांत, हितेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।ये सभी दिल्ली के ही रहनेवाले हैं। हितेश रेस्टो बार का मैनेजर है जबकि मास्टरमाइंड खुद नवनीत कालरा ही है। रेस्टोबार से पुलिस को ९लीटर व ५ लीटर के ३२ के लगभव ऑक्सिजन कंसेंट्रेटर बरामद हुए थे।

No comments