0 बदलापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सिजन प्लांट का भूमिपूजन संपन्न- विधायक रमेश मिश्र ने दिया विधायक निधि से ३५ लाख - Khabre Mumbai

Breaking News

बदलापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सिजन प्लांट का भूमिपूजन संपन्न- विधायक रमेश मिश्र ने दिया विधायक निधि से ३५ लाख

बदलापुर तहसील, जनपद जौनपुर  के अंर्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में उत्तरप्रदेश के प्रथम ऑक्सिजन प्लांट का निर्माण होने जा रहा है। 

इसके प्रेरणास्रोत स्थानीय भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सप्ताह भर पहले ही जौनपुर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा जी से बात कर उन्हें पत्राचार कर तहसील में आम जनता को ऑक्सिजन का लाभ मिले और कोरोना काल मे ऑक्सिजन की कमी का दुख झेल रहे आम नागरिक को राहत मिल सके, इसलिए अपने विधायक निधि से ३५ लाख रुपये लिए जाने का निर्देश दिया है। विधायक मिश्र ने कहा है कि इसके अतिरिक्त भी यदि आवश्यकता ऑडी तो वह निजी रूप से आर्थिक सहयोग भी करेंगे।

(सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बदलापुर - ऑक्सिजन प्लांट के भूमिपूजन में विधायक रमेश चंद्र मिश्र , एसडीएम के के मिश्र, केंद्र अधीक्षक संजय दुबे सहित अन्य मेडिकल स्टाफ)


आज इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और केंद्र के अधीक्षक संजय दुबे के द्वारा  ऑक्सिजन प्लांट लगाने हेतु भूमिपूजन किया गया।

उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी  के के मिश्र, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, प्रधान गुड्डू समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

(स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक एस के दुबे को ऑक्सिजन कंसेंटेटर देते हुए- विधायक रमेश मिश्र)

उपरोक्त अवसर पर केंद्र अधीक्षक संजय दुबे को आपातकालीन वार्ड के लिए उपयोगी ऑक्सिजन कंसेंटेटर भी प्रदान किया गया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश भी कोरोना की चपेट में हैं।बीते दिन यहां प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कई चरणों मे सम्पन्न हुए  और कई राज्यों जैसे दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र से लोग वोट देने आए। 

संक्रमण भी इन्हीं दिनों में लौटने लगा और नौबत यहां तक आ गई कि राज्य सरकार को सप्ताहांत लॉक डाउन करना पड़ रहा है। इस सप्ताह से शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन कर दिया गया है। रात्रि में वैसे भी नाइट कर्फ्यू प्रदेश में जारी है ताकि बेवजह घुमनेवालों पर लगाम लगाई जा सके और संक्रमण को रोका जा सके।

No comments