0 इस साल का प्रथम चंद्रग्रहण कल- जाने क्या होगा प्रभाव और क्या रखें सावधानियां। - Khabre Mumbai

Breaking News

इस साल का प्रथम चंद्रग्रहण कल- जाने क्या होगा प्रभाव और क्या रखें सावधानियां।

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण इस महीने में लगने जा रहा है।

कल लगनेवाले चंद्र ग्रहण पर विशेष

(प्रस्तुति- आचार्य अजय मिश्र- विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकड़ी ,सायन ;मुम्बई के मुख्य पुजारी)

 यह चंद्र ग्रहण 26 मई को है। इस चंद्र ग्रहण की खास बात यह है कि 26 मई को ही वैशाख पूर्णिमा भी पड़ रही है। 

आज हम आपको बताएंगे कि यह चंद्र ग्रहण कैसा होगा? किस वक्त लगेगा? साथ ही यह भी बताएंगे कि ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और देश में इसका क्या प्रभाव होगा।

चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र पर पड़ेगा।

26 मई को पड़ने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। उपछाया होने के कारण इस ग्रहण के किसी भी तरह के धार्मिक प्रभाव नहीं माने जाएंगे।

साल का पहला चंद्र ग्रहण अमेरिका, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में पूरी तरह से दिखेगा, जबकि भारत में ये उपछाया की तरह ही दिखाई देगा।

उपछाया ग्रहण में किसी भी तरह के धार्मिक कामों पर रोक नहीं होती, इसलिए इस दिन सूतक काल नहीं माना जाएगा। साथ ही ग्रहण के दौरान भी मंदिर के दरवाजे बंद नहीं होंगे और किसी भी तरह के शुभ कामों पर रोक नहीं होगी।

जातकों पर राशि के अनुरूप क्या होता है ग्रहण का प्रभाव-
ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में ग्रहों की चाल का बहुत महत्व होता है। जीवन में अच्छी या बुरी गतिविधियों को ग्रहों की चाल का प्रभाव झेलना पड़ता है। इसी प्रकार ग्रहण का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इस बार लगने वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशियों को धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

 आइए जानते हैं, ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन्हें धन का लाभ हो सकता है।

मेष- इस राशि के जातकों को पैसों के मामले में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।मानसिक तनाव रहेगा।अपने और मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होगा। अपने प्रियजनों से अच्छे संबंध बनाएं रखें।

वृष- इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के कारण आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन साथ ही खर्च भी अधिक हो सकता है। इसलिए बजट बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन- इस बार का चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने जा रहा है। इस दौरान दूसरों से तर्क-वितर्क करने से बचें। कुछ अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क- इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिल सकता है। दूसरों की बातों में आने से बचें. अपने भीतर छिपे प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए अपने अचेतन मन की सुनें। दुर्घटना होने की आशंका है। मानसिक तनाव या पेट की समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी जरूर बरतें।

सिंह- इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थितियां मजबूत होंगी। दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा साबित होगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है। तनाव और चिंता से बचें।

कन्या- इस राशि के लोग आकर्षण के केंद्र बन सकेंगे. नौकरी में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य मजबूत होगा और आर्थिक लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचें। अपने आसपास के लोगों के साथ धैर्य बनाएं रखें।

तुला- इस राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें। किसी नए काम में निवेश करने से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक- इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से बचे रहें। जीवन साथी के साथ वाद-विवाद और मतभेद करने से बचें।मेडिटेशन करने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। 

धनु- इस राशि के लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाद-विवाद करने से बचें। अपनी भावनाओं को अच्छे भाव से व्यक्त करें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। अनिद्रा की समस्याएं हो सकती हैं।

मकर- इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। पार्टनर के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं. धैर्य रखें और ध्यान का अभ्यास करें।

कुंभ- इस राशि के लोगों को व्यापार में उतार-चढ़ाव सामना करना पड़ेगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है, इसलिए कार्यस्थल पर सामंजस्य बनाकर रखें। यात्रा करने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।

     मीन
मीन- इस राशि के जातकों को बड़े बदलाव करने से बचना चाहिए। परिवारजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वाद-विवाद करने से बचें। बातचीत से गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें।

No comments