0 के ई एम अस्पताल में 11 साल से चल रहे घोटाले की खुली पोल, अब तक ५ करोड़ का घोटाला- अस्पताल का अकाउंटेंट राजन राउल गिरफ्तार/श्रीपद देसाई की तलाश कर रही भोईवाड़ा पुलिस - Khabre Mumbai

Breaking News

के ई एम अस्पताल में 11 साल से चल रहे घोटाले की खुली पोल, अब तक ५ करोड़ का घोटाला- अस्पताल का अकाउंटेंट राजन राउल गिरफ्तार/श्रीपद देसाई की तलाश कर रही भोईवाड़ा पुलिस

के ई एम अस्पताल मुम्बई ही नहीं, देश के बहु प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक है। यहां पिछले ११ वर्षों से चल रहे आर्थिक घोटाले का मामला अब उजागर हुआ है।

 क्या है पूरा मामला:

के ई एम अस्पताल और मेडिकल कालेज में अकाउंटेंट राजन राउल और श्रीपद देसाई  ने पूर्व डीन अविनाश सुपे एवम डॉक्टर  निर्मला रेगे के फर्जी हस्ताक्षर कर अस्पताल के अधिकृत खाते से रकम सेठ गोवर्धन सुन्दरदास मेडिकल कालेज व अन्य खातों में  ट्रांसफर किया हुआ है।
ट्रांसफर का यह अवैध खेल पिछले 11 सालों से चल रहा था।

अस्पताल के अधीक्षक हेमंत देशमुख ने भोईवाड़ा पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।इसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने अस्पताल के अकाउंटेंट पद पर तैनात राजन राउल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सहयोगी श्रीपद देसाई की तलाश जारी है। 

यह घोटाला लगभग ५ करोड़ २३ लाख ९६ हजार का बताया जा रहा है।

No comments