0 राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कार से साढ़े ४ करोड़ की नगदी बरामद/ दो गिरफ्तार-पूछताछ जारी/ गुजरात की ओर जा रही थी कार - Khabre Mumbai

Breaking News

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कार से साढ़े ४ करोड़ की नगदी बरामद/ दो गिरफ्तार-पूछताछ जारी/ गुजरात की ओर जा रही थी कार

बीते शनिवार को राजस्थान की डूंगरपुर जिले में बिछी वाडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार जप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि यह कार राष्ट्रीय राजमार्ग ८ से गुजरात की ओर जा रही थी। जिसमे 2 लोग सवार थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है।कार से लगभग४.५ करोड़ की नगदी बरामद की गई है।


पुलिस उपाधीक्षक मनोज सवारिया के अनुसार प्राथमिक जांच से यह पता चलता है कि  ये पैसे हवाला कारोबार के जरिए गुजरात जा रहे थे। आगे की जांच जारी है।

इस मामले में पुलिस को स्थानीय बैंक से कैश काउंटिंग मशीनें बुलवानी पड़ी, शाम तक कॉउंटिंग चलती रही। इतनी भारी मात्रा में कैश देखकर पुलिस प्रशाषन भी सकते में आ गया है।

जप्त की गई  कार का नम्बर DL ८ CAX ३५७३ है। यह कार दिल्ली से आ रही थी।

No comments